Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 बिलियन यूरो...इटली से PM मोदी का धमाकेदार ऐलान

    3 hours from now

    2

    0

    पीएम मोदी ने इटली में कहा कि रोम को विश्व में इटरनल सिटी के रूप में जाना जाता है। भारत में मेरी लोकसभा कास्टुएंसी काशी उसको भी अनादि और शाश्वत नगर माना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं तो बातचीत केवल एजेंडा तक सीमित नहीं होती। इसमें इतिहास की गहराई, भविष्य की दृष्टि और मित्रता की सहजता तीनों साथ दिखाई देते हैं। फ्रेंड्स, पिछले लगभग 3 वर्षों में मुझे कई बार प्राइम मिनिस्टर मेलोनी से मिलने का अवसर मिला है। यह भारत और इटली के बीच करीबी सहयोग और सामंजस्य को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में हमारे संबंधों को नई गति, नई दिशा और नया आत्मविश्वास मिला है। मुझे खुशी है कि हम अपने संबंधों को अपग्रेड करते हुए स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा कर रहे हैं। फ्रेंड्स, आज की बैठक में हमने हमारी भावी साझेदारी को और सशक्त बनाने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की। इसे भी पढ़ें: मोदी के लिए डेनमार्क का तहलका, Norway की मीडिया को मिट्टी में मिलाया!भारत इटली जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान 2025 टू 2029 हमारी साझेदारी को एक प्रैक्टिकल और फ्यूचरिस्टिक ढांचा प्रदान करता है। हम इस पर समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। हमारे साझा प्रयासों में द्विपक्षीय व्यापार के 20 बिलियन यूरो के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारत में मौजूद 800 से अधिक इटालियन कंपनीज भारत की ग्रोथ स्टोरी में सक्रिय भागीदार बन रही है। आज आयोजित किया जा रहा बिजनेस फोरम से यह स्पष्ट है कि दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स में एक नया उत्साह, नया कॉन्फिडेंस और नया एंबिशन है। इटली विश्व में डिजाइन और प्रिसीजन के लिए जाना जाता है। भारत की पहचान, स्केल, टैलेंट और अफोर्डेबल इनोवेशन के पावर हाउस की है। इसलिए हम डिज़ एंड डेवलप इन इंडिया एंड इटली एंड डिलीवर फॉर द वर्ल्ड के सिद्धांत पर आगे बढ़ेंगे। फैशन से लेकर फिनटेक तक, लेदर से लेकर लॉजिस्टिक तक, मोबिलिटी से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक हर क्षेत्र में हम अपनी ताकतों को जोड़कर पूरी मानवता की भलाई के लिए काम करेंगे। इसे भी पढ़ें: Rome में PM Modi-Meloni की बड़ी बैठक, AI-Space जैसे सेक्टर्स में साथ काम करेगा India-Italyइंडिया ईयूएफटीए के समापन में इटली से मिले सहयोग के लिए मैं प्राइम मिनिस्टर मेलोनी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं। हम मिलकर इसके जल्द से जल्द इंप्लीमेंटेशन के लिए काम करेंगे जिससे बिजनेस कम्युनिटीज इसका पूरा लाभ उठा सके। फ्रेंड्स, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हमारी पार्टनरशिप का इंजीन है। एआई क्वांटम स्पेस और सिविल न्यूक्लियर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में हमारे सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। दोनों देशों के स्टार्टअप्स, रिसर्च सेंटर्स और उद्योगों को आपस में जोड़ने के लिए हम इंडिया इटली इनोवेशन सेंटर पर काम कर रहे हैं। फ्रेंड्स, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में करीबी सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। हमारी सेनाओं के साथ-साथ दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच भी सहयोग बढ़ रहा है। हमारे डिफेंस इंडस्ट्रियल रोड मैप से को डेवलपमेंट और को प्रोडक्शन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मेरिटाइम पावर्स के रूप में भारत और इटली के बीच कनेक्टिविटी के क्षेत्र में करीबी सहयोग स्वाभाविक है। हम मिलकर शिपिंग, पोर्ट्स, मॉडर्नाइजेशन, लॉजिस्टिक्स और ब्लू इकोनमी पर काम करेंगे। हमने अपनी विनविन साझेदारी को तीसरे देशों तक ले जाने पर भी चर्चा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC में पद जाने के बाद Kakoli Ghosh को मिली Y-Security, क्या हैं सियासी मायने?
    Next Article
    मोदी के लिए डेनमार्क का तहलका, Norway की मीडिया को मिट्टी में मिलाया!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment