Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नया Air Cooler खरीदने की है Planning? इन 5 गलतियों से बचें, वरना पैसा हो जाएगा Waste

    1 hour from now

    2

    0

    गर्मी का कहर जारी है और ऐसे में लोगों का बुरा हाल हो रखा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे ही घरों में कूलर की जरुरत भी महसूस हो रही है। AC के स्थान पर कूलर कम बिजली खर्च करता है और ये आसानी से बजट में भी फिट हो जाता है। इस समय मार्केट में कूलर की काफी डिमांड है। बाजार में कई तरह के कूलर आ गए हैं, जिनमें सही मॉडल सेलेक्ट करना कोई आसान काम नहीं है। अगर आप नया कूलर खरीदने जा रहे हैं, तो इन टिप्स को जरुर जान लें। रुम के हिसाब सेकूलर लेने से पहले ये जान लें कि, अपने रुम के साइज को जरुर देखें। छोटे रूम के लिए पर्सनल कूलर अच्छा है, जबकि बड़े कमरे या हॉल के लिए डेजर्ट कूलर ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। अक्सर गलत साइज का कूलर लेने पर आपको अच्छी कूलिंग नहीं मिलेगी।एयर थ्रो और फैन स्पीडकिसी भी कूलर की ठंडक उसकी हवा फेंकने की क्षमता पर काफी निर्भर करती है। जिस कूलर का एयर थ्रो बेहतर होता है, वह कमरे के कोने-कोने तक ठंडी हवा आसानी से पहुंचाता है। इसके अलावा, अलग-अलग फैन स्पीड मोड्स की सुविधा होने से आप मौसम और जरूरत के अनुसार इसकी हवा को कम या ज्यादा कर सकते हैं।बड़ा वाटर टैंकयदि आप बार-बार कूलर में पानी भरने से परेशान रहते हैं, तो बड़ी टैंक कैपेसिटी वाला कूलर सबसे बढ़िया होता है। बड़े टैंक वाले कूलर काफी लंबे समय तक ठंडी हवा देता है।बिजली की खपतमार्केट में ऐसे कूलर आ गए है, जो इन्वर्टर सपोर्ट के साथ आ रहे हैं और यह बिजली की खपत कम खाते हैं। इसलिए इसी तरह के मॉडल को सेलेक्ट कर सकते हैं, इससे आपकी बिजली का बिल कम आएगा। कूलिंग पैड और फीचर्सकूलर खरीजदते समय चेक करें कि कूलर में कौन-सा कूलिंग पैड लगा है और इसकी क्वालिटी कैसी है। हनीकॉम्ब पैड वाले कूलर बेहतर कूलिंग और ज्यादा टिकाऊ होते हैं। इसके साथ ही आजकल कूलर में रिमोट कंट्रोल, आइस चैंबर और ऑटो वाटर फिल जैसे भी फीचर्स मिल रहे हैं। जब आप भी आप कूलर ले रहे है, तो उनमें ये फीचर्स देख लें। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Russia और China ने America के खिलाफ बनाया नया प्लान! Putin और Jinping की जोड़ी ने पलट दिया दुनिया का पावर गेम
    Next Article
    PM Modi Italy Visit: जब PM मोदी के सामने चेहरे पर मुस्कान विखेर जॉर्जिया मेलोनी ने बोली हिंदी तो सब चौंके, जानिए क्या कहा, VIDEO

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment