Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले:बालक क्वाड्रुपल स्कल के फाइनल में पहुंची टीम, CM योगी करेंगे समापन

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर के रामगढ़ताल में चल रही 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक क्वाड्रुपल स्कल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में यूपी की टीम ने 06:30.8 का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में पहुंच गई। बालक क्वाड्रुपल स्कल के सेमीफाइनल में यूपी के दीपक कुमार, यश कुमार यादव, हरिनाथ यादव और प्रवीण कुमार की टीम ने शानदार खेल दिखाया। इस रेस में केरल की टीम पहले स्थान पर रही। दूसरे सेमीफाइनल में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी पहले और ओडिशा दूसरे स्थान पर रही। कई टीमों ने बनाई फाइनल में जगह सेमीफाइनल मुकाबलों में हरियाणा, मध्य प्रदेश और आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार-चार स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई। वहीं केरल और ओडिशा की टीमों ने भी तीन-तीन फाइनल में प्रवेश किया। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी ने बताया कि बुधवार को 17 रेपेचेज और 16 सेमीफाइनल समेत कुल 33 रेसें हुईं। हर रेस में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दूसरे मुकाबलों में भी रहा रोमांच बालक सिंगल स्कल में हरियाणा के सक्षम और मध्य प्रदेश के कार्तिक फाइनल में पहुंचे। यूपी के मोहन महेश तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हो गए। बालिका क्वाड्रुपल स्कल, डबल स्कल और अन्य स्पर्धाओं में भी कई राज्यों की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। कल होंगे खिताबी मुकाबले रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बालाजी मरादप्पा ने बताया कि गुरुवार सुबह 7:30 बजे से फाइनल मुकाबले शुरू होंगे। शाम पांच बजे समापन और पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। चीफ ज्यूरी तेजस शिंदे ने बताया कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बालिका डबल स्कल और बालक क्वाड्रुपल स्कल के फाइनल मुकाबले कराए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्लास्टिक छोड़ जूटबैग और कांच के उपयोग का दिया संदेश:हरदोई रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी भी आईं
    Next Article
    कानपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल:भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के निवास पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की, सपा पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment