Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चक्का जाम को लेकर मेरठ में ट्रांस्पोर्टरों की बैठक:सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी, बड़ी संख्या में जुटे ट्रक ऑपरेटर

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ जोन, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन मेरठ और मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ट्रांसपोर्टरों की एक आपात महाबैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी और ट्रक मालिक शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से 21, 22 और 23 मई को पूर्ण चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने UP और दिल्ली सरकार द्वारा NGT टैक्स में की गई बढ़ोतरी का विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही BS-VI नियमों के नाम पर 2026 से BS-IV और पुराने वाहनों पर लगाए जा रहे प्रतिबंध को भी व्यापार विरोधी बताया। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने ECC (एनवायरमेंट कम्पनसेशन चार्ज) बढ़ोतरी का भी विरोध किया। उनका कहना था कि जो ट्रक दिल्ली में लोडिंग या अनलोडिंग नहीं करते और केवल पारगमन के लिए दिल्ली का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाए, न कि अतिरिक्त शुल्क लगाया जाए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते डीजल दाम, टोल टैक्स, भारी टैक्स व्यवस्था और नए प्रतिबंधों के कारण ट्रांसपोर्ट कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यवसायियों ने सरकार पर ट्रांसपोर्ट सेक्टर की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि हालात ऐसे ही रहे तो छोटे ट्रांसपोर्टर कारोबार बंद करने को मजबूर हो जाएंगे। महाबैठक में अमरजीत पिंकी चिन्योटी, पंकज अनेजा, अनुपम माहेश्वरी, सुरेंद्र शर्मा, शंभू बंसल, हरी गुप्ता, ओ.पी. जिंदल, राजन गुप्ता, ताहिर इस्लाम, अंगद चावला, परमजीत सिंह, प्रशांत कोहली, दीपक रहलन, आनंद कुमार, दिव्या बुद्धि राजा, मनीष अरोड़ा, राजा शर्मा और कमलजीत सिंह समेत सैकड़ों ट्रांसपोर्ट व्यवसायी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राहुल बोले- मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे; अखिलेश ने कहा- शिक्षकों को इंसाफ दिलाएंगे; शादी के दिन रेप केस में दूल्हा अरेस्ट
    Next Article
    खुला नाला पाने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी:गंदगी हटाने और स्लैब लगाने पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment