Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत:बदायूं में तालाब सौंदर्यीकरण के लिए खोदा गया था, पैर फिसलने से हादसा

    12 hours ago

    1

    0

    बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नगला बाराह गांव में सोमवार को एक युवक की 20 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह गड्ढा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए खोदा गया था। युवक खेत पर जाते समय दलदल में पैर फिसलने से इसमें गिर गया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय पिंकू प्रजापति पुत्र कल्याण सिंह के रूप में हुई है। सुबह जब पिंकू काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें तालाब के पास खोदे गए गड्ढे में पिंकू का शव पानी में उतराता मिला। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी मदद से शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद जेसीबी चालक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए इस कार्य में ठेकेदार की लापरवाही के कारण पिंकू की मौत हुई है। इस्लामनगर के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशा मालवीय 7800 KM साइकिल यात्रा ललितपुर पहुंचीं:3100 किमी की दूरी तय की, जिलाधिकारी ने किया स्वागत
    Next Article
    अंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा:भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, कब्जामुक्त कराने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment