Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशा मालवीय 7800 KM साइकिल यात्रा ललितपुर पहुंचीं:3100 किमी की दूरी तय की, जिलाधिकारी ने किया स्वागत

    10 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की आशा मालवीय 7800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकली हैं। नारी शक्ति, देशभक्ति और साहस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू हुई यह यात्रा जयपुर से गुजरात होते हुए कन्याकुमारी तक जाएगी। सोमवार को वह ललितपुर पहुंचीं और अब तक 3100 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं। ललितपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने आशा मालवीय का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उनके साहसिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। सरकार नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने केंद्र और प्रदेश सरकारों की महिला सशक्तिकरण की पहलों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने आशा मालवीय को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जनपद के पर्यटन चित्र भेंट किए।आशा मालवीय ने बताया कि उन्होंने फिजिकल एजुकेशन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। खेल और फिटनेस से जुड़े होने के कारण उन्होंने हमेशा युवाओं, विशेषकर महिलाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया है। उनका मानना है कि आत्मविश्वास, अनुशासन और दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और साहसी बनने के लिए प्रेरित करना है। आशा मालवीय अपनी यात्रा के दौरान लोगों से संवाद कर बेटियों की शिक्षा, महिला सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रही हैं। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है। कठिन मौसम, लंबी दूरी और शारीरिक थकान जैसी चुनौतियों के बावजूद आशा का उत्साह कम नहीं हुआ है। उनका कहना है कि यह यात्रा केवल साइकिल चलाने की नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की एक मुहिम है। ललितपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साहस की सराहना की। आशा मालवीय की यह पहल न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और आत्मबल की भावना को भी मजबूत कर रही है। 7800 किलोमीटर की इस ऐतिहासिक यात्रा को पूरा करने का उनका संकल्प अडिग है। उनका संदेश स्पष्ट हैकृ“यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती साइबर पुलिस ने 60 हजार रुपए कराए वापस:UPI ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, खाते में लौटी रकम
    Next Article
    20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत:बदायूं में तालाब सौंदर्यीकरण के लिए खोदा गया था, पैर फिसलने से हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment