Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 फीट लंबे अजगर ने हिरण को जकड़ा, VIDEO:ग्रामीणों के शोर मचाने पर छोड़ा, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

    10 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के जंगल में रविवार दोपहर करीब 1 बजे अजगर ने हिरण को जकड़ लिया। 20 फीट लंबे अजगर ने हिरण को मुंह की तरफ से निगलने की कोशिश की। ग्रामीणों के शोर पर छोड़कर भागा अजगर खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में हलचल देखी तो मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने अजगर को हिरण को निगलने की कोशिश करते देखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर अजगर हिरण को छोड़कर पास के जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार, अजगर की मजबूत जकड़ और लंबे समय तक निगलने के प्रयास के कारण हिरण का दम घुट गया था। अजगर के छोड़ने तक उसकी मौत हो चुकी थी। वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सूचना देने के कई घंटे बाद भी विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही रहती है, लेकिन इसे रोकने या निगरानी के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि अजगर आबादी वाले इलाके की ओर भी आ सकता है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव के कुछ युवक लाठी-डंडों के साथ आसपास निगरानी कर रहे हैं, ताकि अजगर आबादी में प्रवेश न कर सके और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बीएड छात्रा से यौन-शोषण के आरोपी SSI सस्पेंड:पीड़िता का आरोप- थाने बुलाकर कहा- 'मुझसे संबंध बना लो, मेडिकल सही आएगा'
    Next Article
    बाराबंकी में सिपाही ने पंखे से लटककर जान दी:बैरक में टी-शर्ट फाड़कर फंदा बनाया; ऑनलाइन गेम खेलने से कर्ज में डूब गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment