Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में सिपाही ने पंखे से लटककर जान दी:बैरक में टी-शर्ट फाड़कर फंदा बनाया; ऑनलाइन गेम खेलने से कर्ज में डूब गया था

    10 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में पीएसी में तैनात एक सिपाही ने बैरक के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। सिपाही की ड्यूटी महादेवा मंदिर में लगी थी। उसकी टीम ड्यूटी पर चली गई थी, लेकिन सिपाही बैरक में ही रुका हुआ था। सिपाही ने अपनी टी-शर्ट फाड़कर उसका पंखे पर फंदा बनाया। फिर उससे लटक गया। मौके पर पहुंचे अन्य सिपाहियों ने जब शव लटका देखा, तो अफसरों को सूचना दी। इस पर पीएसी कमांडेंट राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सिपाही का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस अफसरों का कहना है कि सिपाही मोबाइल में ऑनलाइन गेम खेला करता था। गेम में हारने की वजह से उस पर काफी कर्ज हो गया था। वह सुबह से थोड़ा परेशान दिख रहा था। मामला मसौली में स्थित पीएसी का रविवार सुबह 6 बजे का है। 2021 बैच का था सिपाही, 2 साल की बेटी है सिपाही का नाम दीपक कुमार (28) था। वह मेरठ का रहने वाला था। 10वीं वाहिनी पीएसी में उसकी तैनाती थी। उसकी भर्ती 2021 में हुई थी। दीपक की शादी 4 साल पहले 2022 में हुई थी। उसकी 2 साल की एक बेटी भी है। बड़े भाई बोले- दीपक पर काफी कर्ज था दीपक के बड़े भाई अजय सिंह नोएडा कोतवाली में दरोगा के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि दीपक ग्रेजुएशन करने के बाद पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था। वह ऑनलाइन गेम खेलने की लत के कारण काफी कर्ज में भी डूब गया था। हमारे परिवार में 3 भाई और 2 बहनें हैं। मेरा छोटा भाई गौतम सिंह कृषि विभाग में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर कार्यरत है। दीपक सबसे छोटा था। खतरनाक होती है ऑनलाइन गेमिंग की लत ऑनलाइन गेम्स को कुछ इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वे दिमाग के ‘रिवॉर्ड सिस्टम’ को एक्टिवेट करें। जब आप कोई लेवल जीतते हैं, कोई मिशन पूरा करते हैं या आपकी रैंक बढ़ती है, तो दिमाग में डोपामिन रिलीज होता है। इससे अच्छा महसूस होता है और दिमाग बार-बार उसी अनुभव को दोहराना चाहता है। इस तरह धीरे-धीरे… ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें ‘मैं चाहता हूं मेरी आत्मा भटकती रहे’, 'पत्नी को लाश छूने मत देना...' लिखकर बॉडी बिल्डर ने सहारनपुर में गोली मारकर जान दी यूपी के सहारनपुर में 52 साल के डिग्री कॉलेज के क्लर्क ने सुसाइड कर लिया है। शनिवार शाम 7 बजे घर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर पत्नी दौड़कर पहुंची। देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 फीट लंबे अजगर ने हिरण को जकड़ा, VIDEO:ग्रामीणों के शोर मचाने पर छोड़ा, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
    Next Article
    लखनऊ- 3 अगस्त को लगेगा मेगा जॉब फेयर:20 कंपनियों में 2,780 पदों पर होगी भर्ती, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment