Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 मिनट में जलकर राख हुई कार:बाराबंकी में चलते वाहन से कूदे यात्री, देवा ओवरब्रिज पर शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

    9 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में देवा ओवरब्रिज पर चार यात्रियों से भरी चलती कार में अचानक आग लग गई। यात्रियों ने जैसे-तैसे कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार सवार यात्रियों ने बताया कि गाड़ी में अचानक स्पार्क हुआ जिसके बाद धुएं का गुबार उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटे उठने लगी। हादसा बुधवार दोपहर 2 बजे का बताया जा रहा है। घटना के बाद ओवरब्रिज पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार सवार यात्रियों को वहां मौजूद लोगों ने संभाला। हालांकि कार में सभी यात्री समय रहते बाहर निकल आए और सुरक्षित हैं, मामूली चोटें आई हैं। इस बीच करीब 1 घंटे वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग को बुझाने में सफलता हासिल हुई। फिलहाल मौके पर लोगों की भीड़ जमा है। यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। अब घटना की तीन तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला समझिए… शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित देवा ओवरब्रिज का बताया जा रहा है। ब्रिज से गुजरती चलती स्विफ्ट कार अचानक धूं-धूं कर जलने लगी। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। राहगीरों ने कहा - चलती कार अचनाक आग का गोला बन गई, कार से धुएं का गुबार उठने लगा। कार सवार दीपक यादव ने बताया कि हम बाराबंकी शहर से देवा की ओर जा रहे थे। इस बीच हादसा हो गया। कार से काला धुआं निकलते ही हुमने तुरंत बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। अगर बाहर निकलने में थोड़ी भी देरी होती तो जान जा सकती थी। देखते-देखते कुछ ही पलों में पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतारें घटना के बाद ओवरब्रिज पर यातायात थम गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों में दहशत फैल गई। खासकर इस आशंका से कि कहीं कार में सीएनजी किट न लगी हो। जिससे सिलेंडर फटने का खतरा हो सकता था। स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही 10 मिनट में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शॉर्ट सर्किट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में चमचमाती स्विफ्ट कार पूरी तरह जलकर कार के ढांचे में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई हथकरघा उद्योग, बजट में 5 गुना बढ़ोतरी:संडीला में बनेगा मेगा टेक्सटाइल पार्क, 5041 करोड़ का निवेश
    Next Article
    चुनावी बजट से बरेली के व्यापारियों को मिली निराशा:एम्स और मेडिकल की उम्मीदें टूटीं, बीजेपी का गढ़ होने के बाद भी खाली रही झोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment