Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    '2017 से पहले माफिया के सामने पुलिस लाचार थी':लखनऊ में सीएम ने शुरू किया LEXQ सेंटर, बोले- AI का संचालन सोच-समझकर करना है

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टेकसंगम सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि AI पर निर्भर नहीं होना है। AI काम तेजी से कर सकता है, लेकिन निर्णय खुद लेना होगा। योगी ने कहा कि 2017 से पहले माफिया के सामने पुलिस लाचार थी। AI ने नई संभावनाएं खोली हैं। तकनीक जांच में मदद कर सकती है, लेकिन अंतिम फैसला इंसान को ही लेना होगा। यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संवाद-2026 चल रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने LEXQ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की। यह सेंटर क्वांटम फॉरेंसिक्स और कानूनी नियमों के अनुपालन से जुड़ा है। इस दौरान ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन कंस्ट्रक्शन’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। सम्मेलन में AI, साइबर फॉरेंसिक और डेटा सुरक्षा पर चर्चा हो रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, AI से फिंगरप्रिंट और DNA की जांच आसान हो सकती है। CCTV फुटेज और डिजिटल सबूतों का विश्लेषण भी तेजी से होगा। इससे जांच एजेंसियां कम समय में ज्यादा डेटा खंगाल सकेंगी। संदिग्धों के बीच संबंधों का पता लगाने में भी मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े अयोध्या पहुंचे:रामलला के दर्शन किया, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे
    Next Article
    हाथरस में पीईटी परीक्षा की तैयारी:16 केंद्रों पर कल होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बरेली-मथुरा कैंट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment