Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े अयोध्या पहुंचे:रामलला के दर्शन किया, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे

    7 hours ago

    1

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भाजपा के पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रामलला के दर्शन-पूजन के लिए राम मंदिर रवाना हुए। उन्होंने बड़े ही भाव पूर्वक रामलला का दर्शन किया। दर्शन के बाद विनोद तावड़े भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इसमें जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में संगठन के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसमें क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और अवध क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। उनके दौरे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के मुताबिक, दौरे में संगठन से जुड़े मुद्दों और आपसी तालमेल पर चर्चा होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:आजमगढ़ के निजामाबाद में हुआ हादसा, पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
    Next Article
    '2017 से पहले माफिया के सामने पुलिस लाचार थी':लखनऊ में सीएम ने शुरू किया LEXQ सेंटर, बोले- AI का संचालन सोच-समझकर करना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment