Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2024 के संविधान विरोधी नैरेटिव से उबरने में जुटी भाजपा:मेरठ में केशव मौर्य ने 30 मिनट में 10 बार लिया संविधान का नाम

    7 hours ago

    1

    0

    लोकसभा चुनाव 2024 में संविधान विरोधी होने के नैरेटिव के निगेटिव परिणाम झेल चुकी भाजपा अब पुरानी सोच को बदलने पर जुटी है। संत शिरोमणि रविदास की संकल्प समरसता यात्रा के बहाने भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं के बीच संविधान विरोधी छवि से बाहर आने के रास्ते तलाश रही है। शुक्रवार को यह यात्रा मेरठ पहुंची तो मंच से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दलितों, श्रमिकों सहित कमजोर आयवर्ग के तबके को साधने का काम किया। उन्होंने कहा- हम श्रमिकों को देवता मानते हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर हमारे पूजनीय हैं। उनके पंचतीर्थों के निर्माण से लेकर डिप्टी सीएम ने बौद्धगया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमें संविधान विरोधी बताया लेकिन हम बाबा साहेब और उनके लिखे हुए संविधान के पुजारी हैं। 30 मिनट के संबोधन में उन्होंने 10 से अधिक बार संविधान और बाबा भीमराव अंबेडकर का स्मरण किया। विपक्ष ने गलतफहमी फैलाई कि हम संविधान बदल देंगे डिप्टी सीएम बोले कि 2024 में इनको एक्सीडेंटल सीटें लोकसभा में मिल गईं। लेकिन इन्होंने 2024 में झूठ बोला था कि देश में 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी तो देश का संविधान खत्म कर देगी। विपक्ष ने 2024 में एक गलतफहमी फैलाई कि देश में अगर भाजपा की सरकार बनेगी तो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का संविधान खत्म कर देगी। हम बाबा साहेब और संविधान के पुजारी हैं। हम भाजपा के लोग संविधान की पूजा करते हैं हम बाबा साहब के पंचतीर्थों का निर्माण करने वाले हैं। तथागत भगवान बुद्ध की बाबासाहब पूजा करते हैं उनका बौद्ध सर्किट बनाने वाले हैं। हम भाजपा के लोग संविधान की पूजा करते हैं। पहली बार 26 नवंबर 2015 को देश की संसद में संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। लोकतंत्र को वोट की ताकत बाबासाहब के संविधान ने दी आयोजन को राजनीतिक कार्यक्रम न बताते हुए केशव मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत वोट की ताकत होती है वो ताकत हमें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान ने दी है। बाबा साहेब के पंचतीर्थ को विकसित करने का कार्य किया। संविधान ने राजारंक का भेद मिटाया कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी ने हमें ऐसा संविधान दिया जिसके कारण राजा-रंक के बीच का भेदभाव मिट गया। सब को समान अधिकार, मौलिक अधिकार मिल गया। ऐसा संविधान जो देश को बाबा भीमराव अंबेडकर ने दिया ऐसा संविधान देने वाले बाबा साहब की आज पूरा देश पूजा करता है। क्योंकि उन्होंने अगर ये संविधान नहीं दिया होता तो प्रधानमंत्री मोदी भारत के प्रधानमंत्री और द्रोपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति नहीं हो सकती थीं। केशव प्रसाद मौर्य यूपी के डिप्टी सीएम नहीं हो सकते थे। ऐसे तमाम उदाहरण हैं ये संविधान और गुरु परंपरा की देन हैं। बाबासाहब ने संविधान में महिलाओं को आरक्षण लिखा डिप्टी सीएम ने ये भी कहा कि सबसे ज्यादा परेशान कांग्रेस, सपा वाले हैं। वो कहते हैं कि महिलाओं को आरक्षण क्यों देते हैं? बाबासाहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में महिलाओं को आरक्षण लिखा है। जबसे ये देने का काम शुरू हुआ है तब से विपक्षी बिलबिला रहे हैं। श्रमिक हमारे देवता, पीएम उनकी पूजा करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सभास्थल पर लगे एक पोस्टर पर इशारा करते हुए बताया कि इस पोस्टर में प्रयागराज के कुंभमेले में स्वच्छता की गंगा बहाने वाले हमारे सफाई कर्मचारी कुर्सी पर बैठे हैं। उनके चरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धो रहे हैं। ये संदेश है कि इस देश में कोई छोटा नहीं है, कोई छोटी या बड़ी जाति का नहीं है। जो इस देश को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसकी पूजा करते हैं। हम श्रमिकों को देवता मानते हैं। श्रमिक न होते तो विकास, इमारतें, राममंदिर, काशी कारिडोर कुछ नहीं बनता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:बेटे के साथ बाइक से मायके जा रही थीं, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
    Next Article
    प्रयागराज में एडवोकेट कमिश्नर दुकानों के आवंटन की जांच करेंगे:सरोजिनी नायडू मार्ग पर स्थित हैं, 10 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment