Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण के लिए Yogi Adityanath ने की Delimitation Bill का समर्थन करने की मांग

    4 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के सभी 80 लोकसभा सदस्यों से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा। आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में पीटीआई-वीडियो से बातचीत में प्रस्तावित विधेयक को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे संसद और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने तथा महिलाओं को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा, हम इस बात के लिए आभारी हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पहले ही पारित हो चुका है। अब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2029 में इसे लागू करने का रास्ता साफ कर दिया है। इसके तहत संसद और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी।इससे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा। परिसीमन को लेकर दक्षिणी राज्यों की ओर से जताई जा रही चिंताओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा और राज्यों में सीटों का मौजूदा अनुपात बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा, इस परिसीमन विधेयक की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परिसीमन को लेकर दक्षिणी राज्यों की ओर से जो चिंताएं जताई जा रही हैं, उनका समाधान किया जाएगा।वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर राज्यों में सीटों की संख्या का मौजूदा अनुपात बरकरार रहेगा। इसी दायरे में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।वहीं, शुरुआती 15 वर्षों के लिए महिलाओं को बारी-बारी से आरक्षण देने की प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग के माध्यम से लागू करने का रास्ता साफ होगा। आदित्यनाथ ने कहा, देश की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों में बदलाव किए बिना भारत की आधी आबादी को संसद और राज्य विधानसभाओं में कम से कम 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 सांसदों से प्रस्तावित विधेयक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने और समृद्ध एवं विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है।उन्होंने कहा, मैं उत्तर प्रदेश के सभी माननीय सांसदों से अपील करता हूं कि वे इस विधेयक का समर्थन करें और वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ करने में योगदान दें। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी केंद्र सरकार द्वारा 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने से पहले आई है। संकेत हैं कि सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 का नया या संशोधित प्रारूप पेश कर सकती है, ताकि इसे वर्ष 2029 के आम चुनाव से पहले लागू किया जा सके।लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को प्रस्तावित है। सरकार ने कहा है कि दोनों सदनों की बैठक आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए बुलाई गई है। हालांकि, विधायी कार्यसूची की विस्तृत जानकारी अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है।संसद ने वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। इसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। इसके क्रियान्वयन को जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन से जोड़ा गया था।इससे पहले, संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 सहित विधायी प्रस्तावों का एक पैकेज 17 अप्रैल को लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा था। संविधान संशोधन विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे। इसे पारित कराने के लिए जरूरी 352 वोट नहीं मिल सके थे।इसके बाद सरकार ने प्रस्ताव वापस ले लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    INDIA गठबंधन ने Delimitation Bill के विरोध की बनाई रणनीति
    Next Article
    Akhilesh Yadav बनें CM लेकिन Congress झुकेगी नहीं, सीट शेयरिंग पर बोले Imran Masood

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment