Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2028 तक सभी डिजिटल-फील्ड्स में इंसानों को पीछे छोड़ेगा AI:मस्क का दावा- कोडिंग में भी कॉम्पिटिशन नहीं कर पाएंगे इंसान

    2 hours ago

    1

    0

    टेस्ला और X के मालिक इलॉन मस्क ने दावा किया है कि AI 2028 तक दुनिया की सभी डिजिटल फील्ड्स में महारत हासिल कर लेगा और इंसानों को पीछे छोड़ देगा। मस्क ने यह बयान पॉपुलर AI रिसर्चर फ्रांसुआ शोले की एक थ्योरी के जवाब में दिया है। शोले ने 2021 में भविष्यवाणी की थी कि अगले 10 से 20 सालों में दुनिया की लगभग हर साइंटिफिक ब्रांच- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और आर्कियोलॉजी मूल रूप से कंप्यूटर साइंस की एक ब्रांच बन जाएगी। शोले ने हाल ही में अपनी पुरानी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि उनकी यह भविष्यवाणी अब सच साबित होती दिख रही है। हालांकि, इलॉन मस्क ने इस टाइमलाइन को धीमी बताते हुए कहा कि AI की रफ्तार इससे कहीं ज्यादा तेज है। इलॉन मस्क ने यह बाते भी कही हैं 1. डिजिटल टास्क: कोडिंग, रिसर्च, राइटिंग, लीगल एनालिसिस, अकाउंटिंग, और डेटा एनालिसिस जैसे काम, जो सिर्फ डेटा और कंप्यूटर पर निर्भर हैं, उन्हें AI 2027-2028 तक पूरी तरह डोमिनेट कर लेगा। मस्क के मुताबिक, अगले साल तक AI सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में 'स्टॉकफिश' (चेस इंजन) के स्तर पर पहुंच जाएगा, जिससे इंसान कोडिंग में उसके साथ कॉम्पिटिशन नहीं कर पाएंगे। 2. फिजिकल टास्क: जिन कामों को इंसान फिजिकली करता है जैसे- मैन्युफैक्चरिंग या कंस्ट्रक्शन, उसमें AI को इंसानों की बराबरी करने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। हालांकि, इसके लिए मस्क अपनी ह्यूमनॉइड रोबोट 'ऑप्टिमस' सीरीज पर तेजी से काम कर रहे हैं। शोले का दावा: हर साइंस अब कंप्यूटर साइंस है फ्रांसुआ शोले ने अपनी थ्योरी को समझाने के लिए साल 2000 का उदाहरण दिया। उस समय अगर कोई कहता कि भविष्य में ज्यादातर कंपनियां टेक कंपनियां बन जाएंगी, तो लोग उनका मजाक उड़ाते थे। हालांकि, 20 साल बाद आज वॉलमार्ट और फेडेक्स जैसी रिटेल और लॉजिस्टिक्स कंपनियां सॉफ्टवेयर के दम पर ही चल रही हैं। शोले के अनुसार, यही बदलाव अब साइंस के हर क्षेत्र में हो रहा है…. शोले का कहना था कि इस बदलाव में 10-20 साल लगेंगे, लेकिन मस्क का मानना है कि यह काम महज अगले 1 से 2 सालों में पूरा हो जाएगा। 2017 से 2026 तक मस्क ने AI को लेकर क्या-क्या कहा? इलॉन मस्क अक्सर AI को लेकर चौंकाने वाले दावे करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी टाइमलाइन लगातार छोटी होती गई है… भारत पर क्या होगा असर? अगर मस्क की भविष्यवाणी का 50% हिस्सा भी सच साबित होता है, तो भारत के आईटी और नॉलेज सेक्टर पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा… ये खबर भी पढ़ें… 27 सितंबर को रविवार के दिन भी बैंक खुले रहेंगे: देशभर में 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला; RBI ने दी मंजूरी देशभर में सभी बैंक इस हफ्ते रविवार को भी खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि RBI ने 27 सितंबर को देश की सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों और एटीएम-लिंक ब्रांचों समेत सभी सर्विसेज को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है। यह कदम यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU की 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए उठाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vvaan:'छठी मैया' के एक सीन ने बॉक्स ऑफिस पर ला दी सुनामी, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बिहारियों ने मचाया गदर, धड़ाधड़ बिक रहे टिकट
    Next Article
    Delhi Murder Case : बौयफ्रेंड की सनक मारी गई मौडल मुसकान

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment