Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP विधायक के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, FIR:बुलंदशहर में लक्ष्मीराज सिंह के नाम-फोटो का इस्तेमाल कर छवि खराब करने की शिकायत

    26 minutes ago

    1

    0

    बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नाम, फोटो और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट चलाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इन अकाउंट से गलत और फर्जी जानकारी शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा था और विधायक की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही थी। मामले में सिकंदराबाद पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5 बजे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाने का आरोप शिकायतकर्ता गौरव भाटिया ने साइबर क्राइम के पुलिस अधीक्षक और सिकंदराबाद कोतवाली में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विधायक के नाम से फर्जी प्रोफाइल और पेज बनाए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इन पेजों से ऐसी गलत और फर्जी सामग्री साझा की जा रही है, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। शिकायतकर्ता ने फर्जी अकाउंट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर सिकंदराबाद थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं और आईटी संशोधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। IP एड्रेस और डिजिटल फुटप्रिंट की जांच पुलिस और साइबर क्राइम सेल की टीम फेसबुक और इंस्टाग्राम पर संचालित बताए जा रहे फर्जी प्रोफाइल की तकनीकी जांच कर रही है। जांच के दौरान आईपी एड्रेस, डिजिटल फुटप्रिंट्स और लॉगिन हिस्ट्री समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर फर्जी अकाउंट संचालित करने वालों और मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। CO बोले- FIR दर्ज कर जांच की जा रही सीओ सिकंदराबाद प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में दो अवैध कॉलोनियों पर गरजा बीडीए का बुलडोजर:सुभाषनगर और कैंट में 9 हजार वर्गमीटर में काटी जा रहीं कॉलोनियां कराईं ध्वस्त
    Next Article
    अयोध्या में बुलडोजर चला तो सपा ने खोला मोर्चा:लखनऊ में अखिलेश से मिले पीड़ित, जनौरा नाका में धरने पर बैठे अवधेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment