Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में आयुर्वेद दिवस संगोष्ठी आयोजित:स्वास्थ्य तनाव प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने नाड़ी परीक्षण पंचकर्म मर्म चिकित्सा समझाई

    23 minutes ago

    1

    0

    रामपुर में विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, राष्ट्रीय आयुष मिशन और संयुक्त चिकित्सालय, ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता आयुर्वेद मनोचिकित्सक एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह चौहान ने सुरक्षा बलों के जवानों, आयुष चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और आमजन को स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा आयुर्वेद की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनियमित खानपान, बदलती जीवनशैली और मानसिक तनाव से मनोदैहिक समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने नाड़ी परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके लिए लगातार अभ्यास और व्यावहारिक दक्षता जरूरी है। उन्होंने सीआरपीएफ जवानों को तनाव नियंत्रित करने और प्रकृति के अनुकूल आहार-विहार अपनाने के सुझाव दिए। साथ ही मर्म चिकित्सा और पंचकर्म के बारे में जानकारी दी। समापन पर डॉ. चौहान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयुष चिकित्सक, सीआरपीएफ अधिकारी-जवान और नागरिक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 7 महीने की गर्भवती महिला की मौत:दो साल पहले शादी हुई थी, पिता बोले- बेटी तड़पती रही, पति देखने तक नहीं आया
    Next Article
    15 साल बाद मां बनीं 38 साल की महिला:KGMU में पोस्ट कोविड पहली सफल IVF डिलीवरी, 80 हजार आया खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment