Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    206 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर, स्तुति सिंह संभल CO:विकास जायसवाल को सीएम सुरक्षा में तैनाती; कन्नौज DSP प्रियंका को कानपुर भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने गुरुवार को 206 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें बड़ी संख्या में वे अधिकारी हैं, जो लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे। इंस्पेक्टर से क्षेत्राधिकारी (CO) बने अफसरों के भी तबादले हुए हैं। सीएम सुरक्षा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र कुमार-II को शाहजहांपुर भेजा गया है। लखनऊ के सहायक पुलिस आयुक्त विकास कुमार जायसवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौतमबुद्धनगर से लखीमपुर खीरी ट्रांसफर किए गए एसीपी अरविन्द कुमार-II का तबादला निरस्त कर दिया गया है। यानी वे वहीं बने रहेंगे। कन्नौज की DSP प्रियंका बाजपेई को कानपुर भेजा गया है। उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। बिजनौर के DSP सोम प्रकाश वर्मा को मऊ भेजा गया है। आगरा की सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा को बागपत का DSP बनाया गया है। हापुड़ DSP स्तुति सिंह को संभल CO बनाया गया है। लखनऊ के एसीपी सतीश कुमार राय को हटाकर मेरठ पीएसी भेजा गया है। रेलवे सहारनपुर के CO राजीव कुमार सिसौदिया और मुजफ्फरनगर के CO डॉ. रवि शंकर को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में एसीपी की कमान दी गई है। पूरी लिस्ट देखिए… तत्काल जॉइनिंग के आदेश डीजीपी मुख्यालय के निर्देशानुसार, स्थानांतरित किए गए सभी 206 अधिकारियों को अपने वर्तमान तैनाती स्थल से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के जनपद या इकाई में पदभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि कानून व्यवस्था में कोई ढील न आए। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… IPS रेणुका बन सकती हैं DG रूल्स एंड मैन्युअल:राजीव कृष्ण परमानेंट DGP बनने से पद खाली हुआ; 2 पुलिस कमिश्नरों के तबादले तय कार्यवाहक DGP राजीव कृष्ण के परमानेंट होने के बाद खाली पदों को तेजी से भरने की उम्मीद थी। लेकिन, ट्रांसफर की लिस्ट अटक गई है। DG, ADG, IG जैसे पदों पर तैनाती ब्यूरोक्रेसी के समीकरणों पर रुक गई है। मुख्यमंत्री भी यूपी के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सख्त हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल दंगे- मारे गए शख्स के परिवार को जमीन दी:1978 में हत्या करके कुएं में लाश फेंक दी थी, मंत्री ने पोते को सौंपे कागजात
    Next Article
    IITian बाबा पर राधाकुंड के लोगों ने चुप्पी साधी:ब्लड सैंपल से होगी नशे की जांच, लैपटॉप-इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से पुलिस खंगाल रही फोटो-वीडियोज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment