Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल दंगे- मारे गए शख्स के परिवार को जमीन दी:1978 में हत्या करके कुएं में लाश फेंक दी थी, मंत्री ने पोते को सौंपे कागजात

    6 hours ago

    1

    0

    संभल के 1978 के दंगा पीड़ित परिवारों को खाली कराई गई कब्रिस्तान की 3 बीघा जमीन पर बसाया जा रहा। गुरुवार को दंगा पीड़ित रामशरण रस्तोगी के परिवार को 100 वर्ग मीटर जमीन का पट्‌टा दिया गया। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा- संभल में 48 साल पहले जिनके आशियाने जलाए गए, आज उनके आंसू पोंछने आया हूं। न जाने कितनी पीढ़ियां इंतजार करते-करते गुज़र गईं। भारत 1947 में आजाद हुआ था। लेकिन सही मायने में संभल आज के दिन आज़ाद हुआ है। इसके पहले प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने रामशरण रस्तोगी की बहू रुक्मिनी को पट्‌टे की जमीन का प्रमाण-पत्र दिया। मंत्री ने रुक्मिनी और उनके बेटे कपिल के साथ जमीन का भूमि-पूजन भी किया। कब्रिस्तान से खाली कराई गई जमीन कोतवाली क्षेत्र के शेर खां सराय गांव में टीले वाली मस्जिद के पास है। कार्यक्रम में मुरादाबाद कमिश्नर आनजनेय कुमार सिंह, डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी मौजूद थे। सीएम ने कहा था- दंगा पीड़ितों को फिर से बसाएंगे 7 अप्रैल को मथुरा में सीएम योगी ने कहा था कि संभल में 1978 में हुए दंगों में सैकड़ों हिंदुओं को मारा गया। डर के मारे लोग दिल्ली समेत अन्य शहरों में पलायन कर गए। पीड़ित परिवार अपनी जमीन के कागज लेकर आएं तो उन्हें उनकी जमीन वापस दिलाई जाएगी। उनको उनकी जमीन पर कब्जा दिलवाऊंगा। तस्वीरें देखिए… संभल में हो रहे कार्यक्रम के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में पूनम मित्तल हत्याकांड में मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
    Next Article
    206 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर, स्तुति सिंह संभल CO:विकास जायसवाल को सीएम सुरक्षा में तैनाती; कन्नौज DSP प्रियंका को कानपुर भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment