Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान:15 मिनट तक दिखेगी शिव महिमा, थ्री-डी एनिमेशन और थीम संगीत से सजेगी प्रस्तुति

    2 hours ago

    1

    0

    काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली इस बार आस्था, अध्यात्म और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम की गवाह बनेगी। 24 नवंबर को गंगा के घाटों पर लाखों दीपों की रोशनी के बीच आसमान में भी अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। पहली बार 2100 स्वदेशी यानी मेक इन इंडिया ड्रोन एक साथ उड़ान भरकर काशी के आकाश को रोशनी और रंगों से सजाएंगे। करीब 15 मिनट तक चलने वाले इस विशेष ड्रोन शो में भगवान शिव की महिमा, गंगा के धरती पर अवतरण और काशी की पौराणिक विरासत के दृश्य आसमान में जीवंत होंगे। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस शो की तैयारियां की जा रही हैं। राजघाट से नमो घाट तक होने वाले आयोजन में ड्रोन के जरिए थ्री-डी आकृतियां बनाई जाएंगी। इनमें भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूपों के साथ काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा। खास बात यह होगी कि आसमान में बनने वाली हर आकृति के साथ थीम संगीत और हिंदी वॉयस ओवर भी सुनाई देगा। इससे दर्शकों को केवल रोशनी का नजारा ही नहीं, बल्कि काशी की धार्मिक परंपरा और पौराणिक कथाओं को समझने का भी मौका मिलेगा। स्वदेशी तकनीक से दुनिया को दिखेगी काशी की विरासत इस आयोजन में इस्तेमाल होने वाले सभी 2100 ड्रोन स्वदेशी तकनीक पर आधारित होंगे। एक साथ हजारों ड्रोन का आसमान में अलग-अलग दिशा और ऊंचाई पर उड़कर सटीक आकृतियां बनाना इस शो का सबसे बड़ा आकर्षण होगा। आधुनिक तकनीक के जरिए तैयार होने वाली थ्री-डी आकृतियां काशी की प्राचीन धार्मिक परंपराओं को नए अंदाज में दुनिया के सामने रखेंगी। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने कहा कि देव दीपावली अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं रह गई है, बल्कि यह आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का वैश्विक उत्सव बन चुकी है। 2100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से भगवान शिव, मां गंगा और काशी के पौराणिक प्रसंगों को आसमान में जीवंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग का प्रयास है कि देव दीपावली में शामिल होने के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ऐसा अनुभव मिले, जिसे वे लंबे समय तक याद रखें। इस आयोजन के जरिए काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा जोन पुलिस की अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत:आठ जिलों के 152 खिलाड़ी हैं प्रतिभागी, पहले दिन हुए मैच में फिरोजाबाद और मथुरा ने बनाई बढ़त
    Next Article
    फतेहपुर में किशोरी ने की आत्महत्या:घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment