Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा जोन पुलिस की अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत:आठ जिलों के 152 खिलाड़ी हैं प्रतिभागी, पहले दिन हुए मैच में फिरोजाबाद और मथुरा ने बनाई बढ़त

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा जोन के आठ जनपदों के 152 खिलाड़ियों के बीच होने वाली तीन दिवसीय 19वीं अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को पुलिस लाइन्स मैदान पर हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने खिलाड़ियों की परेड की सलामी ली और गुब्बारों का गुच्छ उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन दो मैच हुए जिसमें पहला मैच फिरोजाबाद और हाथरस के बीच खेला गया। इसमें मैच में फिरोजाबाद ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच अलीगढ़ और मथुरा के बीच खेला, बेहतर प्रदर्शन से मथुरा ने बढ़त बनाई। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त ने खिलाड़ियों को खेल भावना और आपसी सौहार्द के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। उन्होंने पहले मैच के लिए टास भी किया। कमिश्नरेट आगरा इस प्रतियोगिता की मेजबान टीम है। प्रतियोगिता में आगरा जोन के आठों जनपदों के खिलाड़ी तीन दिनों तक मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के बीच खेल भावना बढ़ाने और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। मौके पर प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आदित्य, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हरेंद्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त नगर मनोज कुमार यादव, सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत बजरंग प्रसाद, सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय प्रीता व अन्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मतदाता सूची के सत्यापन के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ:गौतमबुद्धनगर में 17 नवंबर से अभियान, मेधा रूपम ने प्रशिक्षण में दिए निर्देश
    Next Article
    2100 ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान:15 मिनट तक दिखेगी शिव महिमा, थ्री-डी एनिमेशन और थीम संगीत से सजेगी प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment