Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 फरवरी को 3835 बूथों पर चलाया जाएगा SIR अभियान:बरेली में कटे हुए 7 लाख नामों की सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ

    5 hours ago

    1

    0

    जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशानुसार, 22 फरवरी (रविवार) को जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान (SIR) चलाया जाएगा। सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक सभी 3835 बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में से जिन लोगों के नाम मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित या दोहरी प्रविष्टि के कारण काट दिए गए हैं, उनके नामों की सूची जोर-जोर से पढ़कर सुनाई जाएगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि किसी भी असली मतदाता का नाम गलती से न कट जाए। 7 लाख संदिग्ध वोटरों पर हड़कंप, 21% नाम सूची से बाहर एसआईआर (SIR) सर्वे में बरेली के करीब 7 लाख वोटरों का नाम संदिग्ध मिलने से लखनऊ मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है। यह संख्या जिले के कुल मतदाताओं का लगभग 21 प्रतिशत है। सबसे ज्यादा असर बरेली शहर (124) और बरेली कैंट (125) विधानसभा में देखा गया है, जहाँ 35 प्रतिशत से अधिक मतदाता एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) श्रेणी में पाए गए हैं। विशेष रोल प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल (IAS) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी समीक्षा की है और प्रशासन को घर-घर जाकर सत्यापन के निर्देश दिए हैं। 2.20 लाख को नोटिस मतदाता सूची में आई इस बड़ी विसंगति को दूर करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम अविनाश सिंह के अनुसार, 'नो मैपिंग' और संदिग्ध श्रेणी वाले 2,20,711 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक ईआरओ/एईआरओ हर दिन कम से कम 150 नोटिसों पर सुनवाई करें। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए राजनीतिक दलों के 12,732 बीएलए (BLA) भी तैनात किए गए हैं। नए वोटरों के लिए सुनहरा मौका, फॉर्म-6 से जुड़ेंगे नाम अभियान के दौरान बीएलओ के पास फॉर्म-6, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे। वे युवा जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2026 को अर्ह हो रहे हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को दे सकते हैं। जनता की सुविधा के लिए जिले के 1941 मतदान केंद्रों पर हेल्पडेस्क बनाई गई है। अधिक जानकारी के लिए मतदाता हेल्पलाइन 0581-1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर कोर्ट में आज हाजिर होंगे राहुल गांधी:313 के तहत दर्ज होगा बयान, अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी-मानहानि का मामला
    Next Article
    'आ ताऊ सैनी, हमने भी बिठाले जहाज म्ह...', लड़के ने CM सैनी से की अपील, Video में देखें फिर क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment