Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने ईओसी का निरीक्षण किया:मतदाता सूची सत्यापन कार्य की समीक्षा, पुनरीक्षण अभियान 2026 की प्रगति जांची

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत कलेक्ट्रेट स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची सत्यापन कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की ऑनलाइन रिपोर्टों का सत्यापन किया और कार्य प्रगति की जानकारी ली। यह पुनरीक्षण कार्य भारत निर्वाचन आयोग और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर किया जा रहा है। इसमें 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को अपडेट किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य उन मतदाताओं की पहचान करना है जिनकी मैपिंग पिछले पुनरीक्षण में नहीं हो पाई थी। ऐसे मतदाताओं को मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के बाद नोटिस जारी कर सुनवाई की जा रही है। यह प्रक्रिया 27 मार्च 2026 तक पूरी की जानी है। मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए आवश्यक दस्तावेजों की जांच ईआरओ स्तर पर की जा रही है। संबंधित रिपोर्टों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर डीईओ लॉगिन पर भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। इसका उद्देश्य आगामी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी पुलिस पर आगजनी-जानलेवा हमले के 3 आरोपियों को जमानत:कोर्ट ने 4 महीने बाद दी राहत, दिवाली पर मिर्जामुराद पावर हाउस पर हुआ था विवाद
    Next Article
    बजट में बटेश्वर को मिले 30 करोड़:बनेगा आध्यात्मिक हब, पूर्व प्रधानमंत्री के पैतृक आवास पर बनेगा स्मारक, परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment