Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कॉलोनाइजरों पर लाखों की ठगी का आरोप:प्लॉट के नाम पर रकम हड़पी, पीड़ितों ने DM-SSP से की शिकायत

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर जिले के तीतरो कस्बे में 'ग्रीन सिटी कॉलोनी' के नाम पर प्लॉट बेचने के मामले में धोखाधड़ी का आरोप लगा है। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि उनसे लाखों रुपये लेने के बाद भी प्लॉट का बैनामा नहीं किया गया। पीड़ितों ने इस संबंध में DM) और SSP को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कुछ कॉलोनाइजरों ने तीतरो क्षेत्र में जमीन खरीदकर 'ग्रीन सिटी' नामक एक कॉलोनी विकसित की। आरोप है कि उन्होंने विभिन्न व्यक्तियों को प्लॉट बेचने के बहाने बड़ी रकम ली, लेकिन अब वे बैनामा करने से इनकार कर रहे हैं। पीड़ितों में सरफराज खान ने बताया कि उन्होंने कुल पांच लाख रुपये दिए, जिसमें चार लाख रुपये चेक से और एक लाख रुपये नकद शामिल थे। शहनवाज तीतरो ने छह लाख रुपये नकद दिए। सतीश कुमार (निवासी दूधला) ने साढ़े सात लाख रुपये नकद देने का दावा किया है। विकास कुमार (निवासी कोलाखेड़ी) ने 5.15 लाख रुपये और शुभम (पुत्र धर्मवीर) ने 6.20 लाख रुपये देने की शिकायत की है। पूरण चंद (निवासी कंकराला) ने भी 30 हजार रुपये दिए जाने की बात कही है। पीड़ितों का कहना है कि उनके पास रकम भुगतान की रसीदें और नोटरी दस्तावेज मौजूद हैं। उनका आरोप है कि जब उन्होंने बैनामा कराने या पैसे वापस मांगने की बात की, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। शिकायतकर्ताओं ने अपनी परेशानी बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि मामले की गहन जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को उनके प्लॉट दिलाए जाएं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू की जाएगी और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट में बटेश्वर को मिले 30 करोड़:बनेगा आध्यात्मिक हब, पूर्व प्रधानमंत्री के पैतृक आवास पर बनेगा स्मारक, परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
    Next Article
    गाजियाबाद में 8 वाहन चोर गिरफ्तार, 7 स्कूटी बरामद:मधुबन बापूधाम-सिहानी गेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, स्क्रैप सेंटर सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment