Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 November History: मद्रास का नाम Tamil Nadu करने के प्रस्ताव को जब मिली थी मंजूरी

    1 hour ago

    7

    0

    झलकारी बाई के जन्म से लेकर एंजेला मर्केल के जर्मनी की चांसलर बनने तक 22 नवंबर की तारीख में कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इसके साथ ही, भारत के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण घटना वर्ष 1968 में यह भी हुई कि मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया। देश-दुनिया के इतिहास में 22 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1517 : सिकंदर लोधी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहिम लोदी दिल्ली का शासक बना।1808 : दुनिया की मशहूर ट्रैवल कंपनी ‘थॉमस कुक एंड संस’ के संस्‍थापक थॉमस कुक का जन्‍म। 1830 : अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्‍मीबाई की सेना की मुख्‍य सदस्‍य झलकारी बाई का जन्‍म। 1877 : थॉमस एडिसन ने ग्रामोफोन का आविष्कार किया।इस परियोजना पर उन्होंने 7 साल तक काम किया। 1906 : अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड अपनाया गया और आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा शुरू की गई। 1963 : अमेरिका के 35वें राष्‍ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्‍या।1963 : अमेरिकी वायु सेना के पहले बी -2 स्टील्थ बमवर्षक विमान को पहली बार कैलिफोर्निया के वायु सेना केन्द्र में प्रदर्शित किया गया। 1968 : मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा ने मंजूरी दी। 1977 : ब्रिटिश एयरवेज ने नियमित रूप से लंदन से न्यूयॉर्क शहर तक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड सेवा का उद्घाटन किया।1986 : माइक टायसन ने लास वेगास में ट्रेवर बार्बिक को शिकस्त देकर अपना पहला मुक्केबाजी खिताब जीता। 1986: ब्‍लेड रनर ऑस्‍कर पिस्‍टोरियस का जन्‍म। 1997: भारत की डायना हेडन विश्व सुंदरी बनीं।2000: पाकिस्तान और ईरान पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाया गया। 2005: एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं। 2010: नोम पेन्ह के कोह पिक में कंबोडियन वाटर फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मचने से 347 लोगों की मौत।2014: अमेरिका के क्लीवलैंड में एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने टॉय गन से खेल रहे 12 वर्षीय अफ्रीकी-अमेरिकी तेमिर राइस को गोली मारी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 2024: इजराइल-हमास अस्थायी युद्ध विराम पर सहमत।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डार्क वेब पर 'अग्निवीर' का डेटा बेचने की कोशिश में 14 साल का किशोर धराया: दिल्ली में जांच एजेंसियों ने की पूछताछ
    Next Article
    PM-eBuses और Nitish Setu से सुगम होगा सफर, PM Modi ने Bihar को दिए 34470 करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment