Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब इस भारत के साथ...हाथ काटने की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री मोदी के फैन हो गए

    1 hour ago

    6

    0

    कहते हैं कि कायर हमेशा डरपोक होते हैं और जब गीदड़ का सामना शेर से होता है तो सब धरा का धरा रह जाता है। वैसे कुछ भारत में एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद के साथ भी हुआ। यह वही मुसादिक मसूद हैं जो कुछ दिनों पहले सिंधु जल समझौते को लेकर हाथ काटने की धमकी दे रहे थे। लेकिन जैसे ही यह भारत पहुंचे तो इनके सारे तेवर ही बदल गए। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि एसओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने जो भाषण दिया उसे सुनकर पाकिस्तानी मंत्री पीएम मोदी के फैन हो गए। दरअसल 3 साल बाद भारत की जमीन पर किसी पाकिस्तानी मंत्री ने कदम रखा है। इसे भी पढ़ें: Indus Waters Treaty पर भारत का रुख बहुत स्पष्ट, MEA ने कहा- कतई कोई बदलाव नहींखासकर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान डरा हुआ था कि भारत इस मुद्दे पर उसे जरूर घेरेगा। वैसा हुआ भी। दरअसल मुसादिक मलिक को पहले ही दिन तीखे सवालों की बौछार का सामना करना पड़ा। भारत की धरती पर कदम रखते ही सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तानी मंत्री बुरी तरह से घिरते हुए दिखाई दिए। इस अंतरराष्ट्रीय मंच के दौरान उनसे एक नहीं बल्कि दो-दो बार भारत की सीमा पार आतंकवाद से जुड़ी चिंताओं पर सीधा सवाल पूछा गया। हैरानी की बात तो यह है कि आतंकवाद जैसे बेहद गंभीर और सेंसिटिव मुद्दे पर सीधे तौर पर कुछ कहने के बजाय पाकिस्तानी मंत्री गोलमोल बातें करते और सवालों से करनी काटते दिखे। उनसे जब पूछा गया कि दहशतगर्द आपके देश में है। उसके ऊपर कोई एक्शन नहीं क्यों नहीं लिया जाता? इस पर पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि देखिए मैंने तो मैं आपने तीनचार मर्तबा यह सवाल पूछा और मैंने आप लोगों को तीन-चार मर्तबा यह कहा कि मैं यहां पे एक मल्टीलटरल फोरम पे आया हूं और मैं चाहता हूं एक अच्छे से तरीके से सलीके से मल्टीलटरल फोरम की जो गुफ्तगू है उसे आगे बढ़ाया जाए उसके जरिए हमारे सिर्फ आपके हमारे मसाइल तो नहीं है। दरअसल भारत ने हमेशा से हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह साफ किया है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। जब भी किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत पाकिस्तानी प्रतिनिधि भारत आते हैं तो सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा सबसे ऊपर रहता है। इस बार भी वैसा हुआ तो वहीं पाकिस्तान भारत से किस तरह डरा हुआ है उसकी बानगी भी पाकिस्तान के मंत्री के एक और बयान में देखने को मिली। पाकिस्तान के मंत्री मसूद ने एक तरह से दुनिया के आगे कबूल करते हुए यह कह दिया कि उनके मुल्क ने ही गलती की है जिसके चलते भारत से संबंध खराब हो गए। इसे भी पढ़ें: Guru Nanak Jayanti पर 3,091 भारतीय सिख पाकिस्तान पहुंचेंगे, Wagah Border पर होगा स्वागतयह नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है हम दोबारा गिला नहीं करेंगे। और एक लंबे वक्त के बाद जो है आप आए हैं मतलब यानी पाकिस्तान का यहां आना हुआ तो उम्मीद है कि दोबारा आप यह गिला नहीं करेंगे और हमारा आना जाना। इसके अलावा जब पाकिस्तान के मंत्री मसूद से उनकी उस धमकी के बारे में पूछा जिसमें उन्होंने भारत का हाथ काटने की धमकी दी थी तो इस पर भी उनकी बत्ती गुल हो गई। भारत को गीदड़ भपकी देने वाले पाकिस्तान के मंत्री की किस तरह से सारी हेकड़ी निकल गई और वह किसी भी तरह से अपना मुंह छिपाने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब 007 के रूप में दिखेंगे Robert Pattinson: फैंस की जोरदार चीयरिंग पर मुस्कुराए और सिर झुकाकर किया अभिवादन, पियर्स ब्रॉसनन ने भी दी खास बधाई!
    Next Article
    Iran के IRGC कमांडर Ahmad Vahidi पहुंचे Missile City, बोले यह तो बस एक शुरुआत है

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment