Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    220 किलो का बकरा, 5 फीट हाइट:इंदौर का सुल्तान रोज 2 लीटर दूध, 250 ग्राम ड्राइफ्रूट खाता है; ₹8 लाख लग चुकी कीमत

    22 hours ago

    1

    0

    देशभर के साथ मध्य प्रदेश में भी 28 मई को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। इस मौके पर इंदौर में 220 किलो के बकरे ‘सुल्तान’ की कुर्बानी दी जाएगी। गुलजार कॉलोनी निवासी मोईन खान करीब एक साल पहले सुल्तान को पंजाब से एक हजार किलोमीटर का सफर दो दिन में तय कर इंदौर लाए थे। सुल्तान को रोज 2 लीटर दूध, 250 ग्राम ड्राइफ्रूट और करीब 10 किलो पत्ते की डाइट दी जा रही है। मोईन खान ने बताया कि उन्हें शुरू से ही कुर्बानी के लिए भारी बकरे लाने का शौक रहा है। सुल्तान को उन्होंने एक लाख 20 हजार रुपए में खरीदा था। ईद के मद्देनजर इसे खरीदने कई ग्राहक आए। एक ने तो सुल्तान की कीमत 8 लाख रुपए तक लगा दी लेकिन मोईन खान ने इसे बेचने से मना कर दिया। देखिए, तीन तस्वीरें… पंजाबी बीटल नस्ल का स्पॉटेड बकरा मोईन ने बताया कि सुल्तान पंजाब की बीटल नस्ल का है। यह भूरे रंग का स्पॉटेड बकरा है। इसकी जमीन से लेकर गर्दन तक की हाइट करीब 5 फीट है। सुल्तान रोज सुबह 2 लीटर दूध पीता है। गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाया गया है। उसे हमेशा ठंडा पानी ही पिलाया जाता है। बच्चे की तरह रख रहे सुल्तान का ध्यान राऊ से बकरा देखने इंदौर की गुलजार कॉलोनी आए फैजान कुरैशी ने कहा- सुल्तान की काफी तारीफ सुनी थी। उसे तंदुरुस्त रखने के लिए मोईन खान काफी मेहनत कर रहे हैं। वे अपने बच्चे की तरह सुल्तान का ख्याल रख रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा गधे, छतरपुर में खच्चर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में गधों की संख्या सबसे ज्यादा है। छतरपुर में खच्चर और सुअर अधिक हैं। उज्जैन में घोड़ों की तादाद सबसे ज्यादा है। ये संख्या प्रदेश में हर 5 साल में कराई जाने वाली पशुओं की गणना की रिपोर्ट के हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पूरे प्रदेश में 3 करोड़ 75 लाख 92 हजार 771 पशु हैं। धार जिला गोवंश और बकरियों के मामले में पहले नंबर पर है। भैंस वंशीय पशुओं में मुरैना जिला टॉप पर है। पढे़ं पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC सांसद काकोली का पार्टी के पदों से इस्तीफा:CM शुभेंदु की बैठक में भी गई थीं; भाजपा सांसद बोले- 20 तृणमूल सांसद संपर्क में
    Next Article
    उत्तराखंड-हरियाणा के इन्फ्लुएंसर्स फैला रहे हेट स्पीच:दिल्ली में देहरादून के ड्राइवर को पीटा, मारपीट के पुराने VIDEO वायरल कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment