Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TMC सांसद काकोली का पार्टी के पदों से इस्तीफा:CM शुभेंदु की बैठक में भी गई थीं; भाजपा सांसद बोले- 20 तृणमूल सांसद संपर्क में

    21 hours ago

    1

    0

    बंगाल के बारासात से TMC सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजे लेटर में लिखा कि मानसिक संघर्ष और लंबे चिंतन के बाद यह फैसला लिया है। हालांकि, वह आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी से जुड़ी रहेंगी। काकोली घोष का इस्तीफा उस बैठक के बाद आया, जिसमें वे पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में कल्याणी में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि TMC ने उन्हें बैठक में जाने से अनौपचारिक रूप से मना किया था। सूत्रों के मुताबिक, काकोली घोष के साथ कुछ और TMC नेता भी बैठक में पहुंचे थे। शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि काकोली ने उनसे कहा- अब आखिरकार मुझे आजादी मिल गई। वहीं भाजपा नेता सौमित्र खान ने दावा किया है कि TMC के करीब 20 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा चाहे तो अगले कुछ दिनों में TMC पूरी तरह खत्म हो सकती है। TMC बोली- सौमित्र झूठ फैला रहे सौमित्र खान के बयान को TMC ने खारिज कर दिया। TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि भाजपा और सौमित्र खान जो बातें फैला रहे हैं, वह पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं। ऐसा कुछ नहीं होने वाला। काकोली के इस्तीफे में टीएमसी सरकार के विवादों का जिक्र 20 मई को काकोली घोष ने पार्टी नेतृत्व से नाराज होकर बारासात जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद TMC ने उनकी जगह तापस चटर्जी को नया अध्यक्ष बना दिया। घोष पार्टी की महिला विंग और ‘बंगा जननी’ कार्यक्रम से भी जुड़ी थीं। सुब्रत बख्शी को भेजे इस्तीफे में घोष ने शिक्षक भर्ती घोटाला, भ्रष्टाचार, जेल विवाद और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की मौत जैसे मामलों का जिक्र किया। उन्होंने चुनाव रणनीति में I-PAC के बढ़ते दखल पर भी सवाल उठाए। घोष ने कहा कि पार्टी में अनिर्वाचित लोगों का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे संगठन का काम प्रभावित हो रहा है। TMC के लोकसभा में 29 सांसद, 80 विधायक लोकसभा में फिलहाल पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से TMC के पास 29 सांसद हैं। BJP के 12 और कांग्रेस के एक सांसद हैं। दलबदल विरोधी कानून के तहत किसी पार्टी के कम से कम दो-तिहाई सांसद एक साथ दल बदलें, तभी उनकी सदस्यता बच सकती है। TMC के मामले में यह संख्या करीब 19 या 20 सांसदों की बनती है। 100 से अधिक पार्षदों के इस्तीफे का भी दावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फालता चुनाव नतीजों के बाद से उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों की सात नगरपालिकाओं से 100 से अधिक पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। प्रभावित नगर निकायों में डायमंड हार्बर नगरपालिका भी शामिल है, जो अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसके 16 बोर्ड सदस्यों में से 8 ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस बारे में टीएमसी नेतृत्व ने अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ………………………… ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- जो TMC छोड़कर जाना चाहता है जाए:पार्टी को फिर खड़ा करने की अपील; कहा- जरूरत पड़ी तो खुद दफ्तर पेंट करूंगी पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं से TMC के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोलेंगे, उन्हें रंगेंगे और मजबूती से काम पर लौटेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु में बकरीद पर गाय-बछड़ों की कुर्बानी नहीं:मद्रास हाईकोर्ट बोला- ये इस्लाम में जरूरी प्रथा नहीं, कई मुस्लिम शासकों ने भी रोक लगाई
    Next Article
    220 किलो का बकरा, 5 फीट हाइट:इंदौर का सुल्तान रोज 2 लीटर दूध, 250 ग्राम ड्राइफ्रूट खाता है; ₹8 लाख लग चुकी कीमत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment