Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    220 मीटर तिरंगे के साथ निकली विशाल यात्रा:हजारों लोग हुए शामिल, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत

    4 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के विलोबी मैदान से दोपहर 3 बजे शुरू हुई यात्रा शाम 6 बजे वापस विलोबी मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में निकली यात्रा में प्रदेश के राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। 220 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण यात्रा में 220 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर महिला-पुरुष भी शामिल हुए। विशाल तिरंगा पूरे यात्रा मार्ग में आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के चलते शहर में जगह-जगह देशभक्ति का माहौल नजर आया। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से निकली यात्रा राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र प्रेम पार्टी का प्रथम लक्ष्य है। प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी यात्रा यात्रा विलोबी मैदान से शुरू होकर हमदर्द तिराहा, श्रीराम चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, गुरु गोविंद सिंह चौक, घंटाघर और जेल रोड होते हुए वापस विलोबी मैदान पहुंची। रास्ते में कई जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी किया स्वागत भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि अल्पसंख्यक समाज, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सदर विधायक योगेश वर्मा ने बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी पर प्रसन्नता जताई। सभी वर्गों की भागीदारी से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा ने कहा कि सभी वर्गों और युवाओं की बड़ी भागीदारी से राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिली। समापन पर जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं। यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विनोद मिश्रा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मन्नार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम पांडे, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, जिला महामंत्री मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष किरण अग्रवाल, अभिषेक सिंह सोमू, कुलभूषण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुदीप निगम, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, राजीव मिश्रा, निष्कर्ष मिश्रा, नगर अध्यक्ष देवदत्त चड्ढा, सत्येंद्र गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू लता श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिरंगा यात्रा में सुधांशु त्रिवेदी का विपक्ष पर हमला:ग्रेटर नोएडा में बोले- जंतर-मंतर पर छात्रों के झंडाबरदार झारखंड पर नहीं बोल रहे
    Next Article
    पिता की मौत के बाद शव से लगवाया अंगूठा:लखनऊ में जमीन पर कब्जे के लिए बेटे ने पार की हद, गांव वालों ने बनाया VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment