Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता की मौत के बाद शव से लगवाया अंगूठा:लखनऊ में जमीन पर कब्जे के लिए बेटे ने पार की हद, गांव वालों ने बनाया VIDEO

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के रहीमाबाद के खड़ौहा गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता की मौत के बाद उनके इकलौते बेटे ने जमीन पर कब्जे के लिए शव के अंगूठे का निशान सादे कागज पर लगवा लिया। इस काम में उसने अपने चचेरे भाई की मदद ली। मौके पर मौजूद गांव वालों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, खड़ौहा निवासी छत्रपाल (75) और उनकी पत्नी शिवदेवी के साथ उनके बेटे महेंद्र और बहू लक्ष्मी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि दोनों बुजुर्गों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था। साल 2023 में उन्हें पैतृक घर से भी निकाल दिया गया। बेटियों के घर रहने लगे, तीनों को दी एक-एक बीघा जमीन परिजनों के अनुसार छत्रपाल अपनी बड़ी बेटी सुमन के लखनऊ स्थित घर चले गए। वह अन्य दो विवाहित बेटियों के घर भी आते-जाते रहे। बेटियों द्वारा सेवा किए जाने से खुश होकर उन्होंने अपनी करीब साढ़े छह बीघा जमीन में से तीनों बेटियों को एक-एक बीघा जमीन देने की बात कही थी। वहीं बेटे महेंद्र और बहू से नाराज होकर उन्हें सार्वजनिक सूचना के जरिए संपत्ति से बेदखल करने की घोषणा भी की थी। झगड़े के बाद पिता को ले गया बेटा, तीन दिन बाद मौत बेटी सुमन के मुताबिक, 7 जुलाई को पिता छत्रपाल की तबीयत बिगड़ी थी। इसकी सूचना महेंद्र को भी दी गई थी। आरोप है कि महेंद्र अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ लखनऊ पहुंचा और इलाज कराने की बात कहकर पिता को अपने साथ ले गया। इसके तीन दिन बाद 9 जुलाई को छत्रपाल की मौत हो गई। सुमन का आरोप है कि पिता के अंतिम संस्कार के दौरान भी महेंद्र और उसके परिजनों ने बहनों के साथ गाली-गलौज की। मृत शरीर का अंगूठा सादे कागज पर लगवाने का आरोप परिजनों का आरोप है कि पिता की मौत के बाद महेंद्र ने जमीन से जुड़े कागजात तैयार कराने के लिए उनके मृत शरीर के अंगूठे का निशान सादे कागज पर लगवाया। इस दौरान उसका चचेरा भाई भी मदद करता रहा। ग्रामीणों ने चोरी से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सामने आया है। ………….. ये खबर भी पढ़िए… लोला 6 राज्यों में चलाती है सेक्स रैकेट:तुर्कमेनिस्तान की महिला को लखनऊ लाई तो पकड़ी गई, डॉक्टर बोले- प्राइवेट पार्ट की सर्जरी नहीं की लखनऊ में सेक्स रैकेट में पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की लोला ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसने लखनऊ के जनक प्रताप सिंह नाम के युवक से शादी की थी। 2 महीने पहले जनक उसे छोड़कर कहीं चला गया। लखनऊ में लोला के 2 घर होने की बात भी सामने आई है। लोला कायूमोवा यूपी के अलावा 5 दूसरे राज्यों में भी सेक्स रैकेट चलाती थी। लखनऊ पुलिस एक साल से उसकी तलाश में थी। लोला कुछ दिन पहले तुर्कमेनिस्तान की महिला को लेकर लखनऊ आई। यहां उसी डॉक्टर के पास गई, जहां उसने अपने फेस और प्राइवेट पार्ट की सर्जरी कराई थी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    220 मीटर तिरंगे के साथ निकली विशाल यात्रा:हजारों लोग हुए शामिल, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत
    Next Article
    बहराइच में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की:कहा- योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment