Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    23 साल से फरार इनामी वारंटी गिरफ्तार:थाना न्यू आगरा में साल 2002 में दर्ज हुआ था केस, आवास विकास का रहने वाला है

    3 hours ago

    1

    0

    थाना न्यू आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था, जिसे वारंटी अभियान के तहत पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यू आगरा थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह वर्ष 2002 से फरार चल रहा था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चेकिंग में पुलिस ने बाइक चोर पकड़े एत्मादपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में बाइक चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिलें, अवैध तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किए हैं। पहले मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके पास से एक बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए। पूछताछ में उन्होंने 22 फरवरी की रात बाइक चोरी करना स्वीकार किया। दूसरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कॉलेज के बाहर खड़ी बाइक चोरी की थी। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी डीएम ने लेखपाल को निलंबित किया:फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर हुई कार्रवाई, जिले की छवि हो रही प्रभावित
    Next Article
    गैर-इरादतन हत्या में मां-बेटे समेत 8 को 10-10 साल कैद:नवाबगंज में 3 फीट के रास्ते को लेकर झगड़ा हुआ, कुल्हाड़ी से मारा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment