Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 38 जिलों में 66,077 लाइफ जैकेट्स का वितरण:नाविकों-यात्रियों की सुरक्षा के लिए,प्रयागराज को 12,267 जैकेट्स, वाराणसी को 33,300

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) और पीएसी (पुलिस आरक्षी वाहिनी) के सहयोग से प्रदेश के 38 जनपदों में पंजीकृत नावों के नाविकों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट्स वितरित की जाएंगी। इस योजना के तहत कुल 66,077 लाइफ जैकेट्स खरीदी गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से वाराणसी में 33,300, प्रयागराज में 12,267, मिर्जापुर में 5,437 और बलिया में 1,844 लाइफ जैकेट्स वितरित की जाएंगी। राहत आयुक्त/अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि लाइफ जैकेट्स वितरण की प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी। संबंधित जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त कर दिया गया है, जो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष इन लाइफ जैकेट्स का वितरण करेंगे। लाइफ जैकेट्स की खरीदारी पीएसी द्वारा निविदा प्रक्रिया के तहत की गई है और यह जैकेट्स 38 जनपदों के 811 घाटों पर चलने वाली 4,175 पंजीकृत नौकाओं के नाविकों को दी जाएंगी। इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 13.21 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है, जो राज्य आपदा मोचक निधि से प्राप्त की गई है। लाइफ जैकेट्स की गुणवत्ता को लेकर भी पीएसी और यूपीएसडीएमए ने सावधानी बरती है और लैब से इसकी जांच कराई है। राहत आयुक्त ने बताया कि बढ़ते जल परिवहन और पर्यटन के कारण यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में बढ़ते जल यातायात और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित हादसे से बचा जा सके। इसके अलावा, बोट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाली सभी नावों के नाविकों को यह लाइफ जैकेट्स दी जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में HRP प्रबंधन मजबूत करने की तैयारी:प्रशिक्षकों को दी ट्रेनिंग, मां-शिशु मृत्यु दर घटाने के निर्देश
    Next Article
    होमवर्क नहीं करने पर प्रिंसिपल ने छात्र को पीटा:स्कूल जाने से बच्चे ने किया इनकार, टीचर पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment