Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बाइक सवार दंपती से लूट:हाथ से जेवर से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार, शादी में जाते समय वारदात

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक बाइक सवार दंपती से लूट की घटना हुई। बाइक सवार बदमाश महिला के हाथ से जेवरात से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भूपतिपुर थाना पुरवा निवासी महेश कुमार लोधी अपनी पत्नी रेनू और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम लच्छीखेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनकी पत्नी रेनू बाइक पर पीछे बैठी थीं और उनके हाथ में आभूषणों से भरा एक बैग था। जब वे पुरवा थाना क्षेत्र के महीखेड़ा पुलिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और तेजी से भाग निकला। पीड़ित के अनुसार, बैग में सोने-चांदी के आभूषण सहित चार महत्वपूर्ण सामान रखे थे। परिजनों ने हजारों रुपये के जेवरात लूटे जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद दंपत्ति काफी घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी पुरवा तेज बहादुर, प्रभारी निरीक्षक पुरवा अमरनाथ और मौरावां इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है। वारदात पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बनिगांव ग्राम के पास हुई बताई जा रही है। संभावित मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आसपास के थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट कर दिया गया है। सीओ पुरवा तेज बहादुर ने बताया कि पुलिस टीमें विभिन्न बिंदुओं पर काम कर रही हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में कुत्ते से क्रूरता मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:बांदा पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर भेजा जेल
    Next Article
    गोरखपुर में HRP प्रबंधन मजबूत करने की तैयारी:प्रशिक्षकों को दी ट्रेनिंग, मां-शिशु मृत्यु दर घटाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment