Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में HRP प्रबंधन मजबूत करने की तैयारी:प्रशिक्षकों को दी ट्रेनिंग, मां-शिशु मृत्यु दर घटाने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में मां एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) की समय से पहचान और प्रबंधन पर स्वास्थ्य विभाग ने जोर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को CMO कार्यालय स्थित प्रेरणा श्री सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षक अब ब्लॉक स्तर पर एएनएम और सीएचओ को प्रशिक्षित करेंगे। CMO डॉ राजेश झा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मां मृत्यु दर को शून्य के करीब लाना है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान जोखिम कारकों की समय से पहचान कर प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि पहली एएनसी जांच के दौरान ही सामान्य और उच्च जोखिम गर्भवती की पहचान हो सके। समय से रेफरल जरूरी उन्होंने बताया कि HRP की समय से पहचान होने पर गर्भवती महिलाओं को उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्रों पर रेफर कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सकता है। मजबूत रेफरल प्रणाली और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के जरिए हाई रिस्क मामलों की निगरानी कर समय पर हस्तक्षेप किया जाएगा। साझेदारी में प्रशिक्षण सीएमओ ने बताया कि प्रशिक्षण का आयोजन यूनिसेफ और आईआईएचएमआर दिल्ली के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और पूर्व में हुए जटिल प्रसव जैसी स्थितियों को HRP श्रेणी में शामिल कर इनके विशेष प्रबंधन पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों की मौजूदगी कार्यक्रम में एसीएमओ आरसीएच डॉ एके चौधरी, जिला मां स्वास्थ्य परामर्शदाता डॉ सूर्य प्रकाश, यूनिसेफ के मंडलीय स्वास्थ्य समन्वयक विजेंद्र चौबे तथा आईआईएचएमआर दिल्ली की टीम से सूर्य प्रकाश शर्मा, कुंदन विश्वकर्मा, अभिलाषा दुबे एवं अमन ने विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बाइक सवार दंपती से लूट:हाथ से जेवर से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार, शादी में जाते समय वारदात
    Next Article
    यूपी के 38 जिलों में 66,077 लाइफ जैकेट्स का वितरण:नाविकों-यात्रियों की सुरक्षा के लिए,प्रयागराज को 12,267 जैकेट्स, वाराणसी को 33,300

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment