Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बड़ी बैठक:मायावती के एजेंडे में प्रदेश प्रभारियों में बदलाव, कांशीराम जयंती और चुनावी राज्यों की रणनीति

    4 hours ago

    1

    0

    बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पार्टी प्रमुख मायावती के आवास पर चल रही है। इसमें देशभर से 200 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पदाधिकारी शामिल नहीं किए गए हैं। भतीजे आकाश आनंद समेत सभी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बैठक में मौजूद हैं। बैठक में तीन बड़े एजेंडे 1. प्रदेश प्रभारियों में बदलाव- हाल ही में बसपा ने कई राज्यों में प्रदेश प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। माना जा रहा है कि इन बदलावों को लेकर मायावती खुद पदाधिकारियों को औपचारिक जानकारी देंगी। आगे की रणनीति तय करेंगी। 2. 15 मार्च को कांशीराम जयंती- बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती इस बार पूरे देश में बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी है। पार्टी इसे संगठन विस्तार अभियान से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। 3. चुनावी राज्यों की रणनीति- जिन राज्यों में आगामी विधानसभा या लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, वहां पार्टी की रणनीति, संभावित गठबंधन और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी। 14 जनवरी को पार्टी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट, इसलिए आवास पर बैठक 14 जनवरी को बसपा कार्यालय के सभागार में शॉर्ट सर्किट हो गया था, जिसके चलते वहां मरम्मत का काम चल रहा है। ओपन हॉल में भी निर्माण कार्य जारी है। इसी कारण मजबूरी में यह बैठक मायावती के निजी आवास पर आयोजित की गई है। संगठन को 8 सेक्टर में बांटा गया मायावती ने पूरे देश को संगठनात्मक रूप से 8 सेक्टर में विभाजित किया है। 16 फरवरी को सेक्टर प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया था, जिसमें अशोक सिद्धार्थ का कद बढ़ाया गया। आकाश आनंद पहले की तरह मायावती की देखरेख में पार्टी के सभी मुख्य सेक्टरों, केंद्रीय व राज्य प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की समीक्षा करते रहेंगे। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज- अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में FIR:पॉक्सो एक्ट में हुआ केस; शंकराचार्य बोले- मुकदमा करने वाला हिस्ट्रीशीटर, सच सामने आएगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के मामले FIR दर्ज कर ली गई है। प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज FIR में शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद का भी नाम है। झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा के मुताबिक, 2-3 अज्ञात के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की याचिका पर प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में 2 बच्चों को पेश करके गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट में कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज हुए थे। अदालत ने 13 फरवरी को अपना आदेश रिजर्व रख लिया था। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी मेरठ पहुंचे, मेट्रो को हरी झंडी दिखाई:रैपिड ट्रेन में स्कूली बच्चों और मजदूरों के साथ सफर करेंगे
    Next Article
    24 घंटे में बाइक चोरी का किया खुलासा:पीलीभीत में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर प्रो बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment