Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    247 स्ववित्तपोषित स्कूलों को डीआईओएस का नोटिस:अम्बेडकरनगर में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर मान्यता रद्द करने की चेतावनी

    12 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के 247 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों को विभागीय आदेशों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज न करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने सभी विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर विद्यालयों की मान्यता वापस लेने की संस्तुति भी की जा सकती है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव के निर्देशानुसार सभी स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयों में नामांकन और नियमित उपस्थिति की प्रभावी निगरानी करना है। 247 विद्यालयों की उपस्थिति पोर्टल पर शून्य विभागीय निर्देशों के बावजूद जिले के 247 स्ववित्तपोषित विद्यालयों ने अब तक पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की है। इसके कारण इन सभी विद्यालयों की उपस्थिति पोर्टल पर शून्य दिखाई दे रही है, जिसे विभाग ने गंभीर लापरवाही माना है। हर विद्यालय के लिए बनाए जाएंगे नोडल अधिकारी डीआईओएस डॉ. कौस्तुभ सिंह ने ऐसे सभी विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए प्रत्येक विद्यालय के लिए नोडल अधिकारी नामित करने और टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह टीम संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से संपर्क कर तत्काल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेगी। लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई डीआईओएस डॉ. कौस्तुभ सिंह ने स्पष्ट किया है कि यदि नोटिस के बाद भी विद्यालयों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की, तो संबंधित प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विद्यालयों की मान्यता वापस लेने की संस्तुति भी शासन को भेजी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टॉयलेट के लिए रुके नल मिस्त्री को वाहन ने रौंदा:फिरोजाबाद में मौके पर मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा
    Next Article
    शामली जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन फिर शुरू:दो साल से बंद थी नेत्र ओटी, पहले दिन 4 मरीजों की सफल सर्जरी, अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment