Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में हत्या के प्रयास मामले था फरार, पुरानी रंजिश में हुई थी मारपीट

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर लिया है। रानीगंज थाना क्षेत्र में हुई इस गिरफ्तारी को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अंजाम दिया गया। रानीगंज पुलिस टीम ने खुर्शीद आलम को ग्राम पूरे गोलिया स्थित मल्लू ईंट भट्ठे के पास से पकड़ा। यह मामला 14 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे का है, जब ग्राम गम्भीरपुर स्थित मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मोटरसाइकिलों से मौके पर पहुंचे और एक-दूसरे पर अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग की घटना में अजमत अली उर्फ शोएब अली और रंजीत उर्फ मेजर (पुत्र रामबहादुर सिंह), निवासी रतनमई, थाना दिलीपपुर, गोली लगने से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के कुल 10 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से खुर्शीद आलम फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इस मामले में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की तलाश भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी-कॉलेज प्राचार्य ने हास्टलर्स-छात्रों पर कराया केस:सूर्यप्रकाश की हत्या पर बवाल और गाड़ियां तोड़ने का आरोप, अखिलेश ने मांगा योगी का इस्तीफा
    Next Article
    मऊ में महिला पुलिस बाइक रैली का आयोजन:मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा-सशक्तिकरण का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment