Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:मऊ में गुलशन यादव हत्याकांड में शामिल, 8 माह से था फरार

    14 hours ago

    1

    0

    मऊ जनपद में पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी गैंगस्टर विशाल सोनकर को गिरफ्तार किया है। वह पिछले आठ महीने से हत्या और गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था। यह गिरफ्तारी थाना कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट/एसओजी और सर्विलांस टीम के संयुक्त अभियान में शहर के काटन मिल क्षेत्र के पास से हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल सोनकर पुत्र स्वर्गीय प्रकाश सोनकर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से देवरिया के रुद्रपुर का निवासी है और वर्तमान में मऊ के महरनिया दक्षिण टोला में रह रहा था। उसके खिलाफ थाना कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 406/2025 धारा 2/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई लंबे समय से फरार रहने के कारण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, विशाल सोनकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 10 जून 2025 को गुलशन यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव की हत्या की घटना में शामिल था। बताया गया कि गुलशन यादव अपने दोस्त रणधीर यादव के साथ बाइक से रोडवेज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मऊ रेलवे स्टेशन से रोडवेज जाने वाले मार्ग पर शाम करीब 7:30 बजे आरोपियों ने चाकू, रॉड और ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना के संबंध में थाना दक्षिणटोला में मु.अ.सं. 184/25 के तहत 8 नामजद और 3-4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले के आधार पर बाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी, जिसमें विशाल सोनकर वांछित चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में आरके मार्केटिंग शोरूम में चोरों का धावा:6 लाख का माल-नकदी ले उड़े, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    “समय रहते नहीं चेते तो तस्वीरों में दिखेंगी गाय":आजमगढ़ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- सरकार करनी और कथनी में भेद न करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment