Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    “समय रहते नहीं चेते तो तस्वीरों में दिखेंगी गाय":आजमगढ़ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- सरकार करनी और कथनी में भेद न करें

    17 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और सनातन धर्म की रक्षा के लिए जन-जागरण यात्रा पर निकले हुए हैं। सोमवार दोपहर उनकी यात्रा मिर्जापुर ब्लॉक पहुंची, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान “गौ माता की जय” और “हर-हर महादेव” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दैनिक भास्कर से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को कम से कम गाय के मुद्दे पर कथनी और करनी में अंतर नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही सबसे बड़ी चिंता का विषय है। स्वामी जी ने बताया कि इस जन-जागरण अभियान के तहत प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण किया जाएगा। अब तक 75 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा पूरा किया जा चुका है। “कागजों में कानून, जमीन पर हालत खराब” उन्होंने कहा कि सरकार गायों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है और कड़े कानून होने की बात कही जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि खुलेआम गायों को ट्रकों में भरकर ले जाया जा रहा है और गौशालाओं की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड रिपोर्ट बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक दलों से निराशा मिली, तब उन्होंने जनता के बीच जाकर जागरूकता फैलाने का फैसला किया। उनका मानना है कि यदि जनता जागरूक हो गई तो बड़ा परिवर्तन संभव है। “समय रहते नहीं चेते तो तस्वीरों में ही दिखेंगी गाय” शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता के प्राण और प्रतिष्ठा दोनों पर संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया, तो आने वाले समय में गाय केवल भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों में ही दिखाई देगी, जैसे आज डायनासोर केवल फिल्मों में दिखाई देते हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में कभी बड़ी संख्या में गायें थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी संख्या कम होती गई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में गायों का वध किया जा रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यदि यही स्थिति जारी रही तो आने वाले पांच से सात वर्षों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। इसी वजह से वह इसे अंतिम प्रयास मानकर जनता को जागरूक करने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:मऊ में गुलशन यादव हत्याकांड में शामिल, 8 माह से था फरार
    Next Article
    मैनपुरी के विद्यालय में नामांकन पर विवाद:कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment