Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:सुरसा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

    11 hours ago

    1

    0

    हरदोई के सुरसा में पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी बदमाश धर्मेन्द्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी करके गुरुवार शाम 5:21 पर यह जानकारी दी है। धर्मेन्द्र कुमार वर्मा पीपर पोखरी, थाना कोतवाली देहात, हरदोई का रहने वाला है। उसके खिलाफ कोतवाली शहर के थाना प्रभारी ने कुल 7 आरोपियों के साथ मिलकर मुकदमा दर्ज कराया था। इन सभी पर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। यह मामला उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था। सुरसा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर्मेन्द्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया। उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो फहीम खां, हेड कांस्टेबल रजनेश कुमार और कांस्टेबल अमित पटेल शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार वर्मा का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें कुल 3 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर लापरवाही से मृत्यु कारित करने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज बनाने और उनका उपयोग करने, दूसरों के जीवन को खतरे में डालने, गंभीर चोट पहुंचाने, संगठित अपराध और अवैध रूप से गिरोह बनाकर समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने जैसे आरोप हैं। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:दूसरा बाइक सवार 2 घायल, सब्जी खरीदने जा रहा था
    Next Article
    आजमगढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी:जांच के लिए भेजे गए 12 नमूने, त्योहारों को देखते हुए चलता रहेगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment