Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी:जांच के लिए भेजे गए 12 नमूने, त्योहारों को देखते हुए चलता रहेगा अभियान

    12 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन और जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया है। जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा निजामाबाद गंभीरपुर महाराजगंज जहानागंज थाना क्षेत्र से खाद्य पदार्थ, मिठाईयां, मूंगफली के नमूने लिए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इसके साथ ही सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों की साफ सफाई खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया और फूड सेफ्टी कनेक्ट एप प्रतिष्ठानों पर चश्पा किए गए। जनमानस को जागरूक करना मकसद इस बारे में सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि सावन के महीने में पड़ने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अभियान शुरू किया गया है इसके साथ ही आम जनमानस से भी अपील की जाती है कि जो भी खाद्य पदार्थ खरीदें बेस्ट बिफोर देखकर ही खरीदें। इसके साथ ही खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को खरीदने से परहेज करें। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी, रजनीश कुमार, शीत कुमार सिंह, गोविंद यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:सुरसा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ में कांग्रेस का कैंडल मार्च:प्रदेश मुख्यालय से जीपीओ तक पैदल चले, 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment