Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार:कार्यक्रम के बहाने गायिका को बुलाया, बाइक से सुनसान जगह ले जाकर रेप किया

    19 hours ago

    1

    0

    महोबा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश रामजी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर छतरपुर की एक लोक गायिका से कार्यक्रम के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने और बाद में राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। रामजी यादव महोबा और मध्य प्रदेश की सीमा पर अपराध का पर्याय बन चुका था। पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। यह घटना 8 फरवरी की है, जब मध्य प्रदेश के छतरपुर की 21 वर्षीय लोक गायिका को अजनर क्षेत्र के ग्राम मझगवां खुर्द में एक कार्यक्रम के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम स्थगित होने का झांसा देकर आरोपी रामजी यादव पीड़िता को अपनी बाइक पर ले गया। इसके बाद उसने श्रीनगर थाना क्षेत्र के सुनसान बॉर्डर के पास उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की वारदात के बाद भी आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बनाया। 18 फरवरी की शाम आरोपी ने पीड़िता को फोन पर धमकी दी कि यदि उसने केस वापस नहीं लिया तो उसे गोली मार दी जाएगी। आरोपी ने पीड़िता के भाई और अन्य रिश्तेदारों को भी भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां दीं। इन धमकियों की रिकॉर्डिंग पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंपी गई है। शुरुआत में पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। हालांकि, पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर बाद में इसमें दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी महोबा ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद्र सिंह और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी रामजी यादव को ननौरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार रामजी यादव एक शातिर अपराधी है। उस पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में दुष्कर्म, मारपीट और छेड़छाड़ के चार मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जिससे इलाके के लोगों और पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CRPF जवान ने की थी UPSC छात्र की हत्या:महिला ट्रेनी सिपाही बहन से था अफेयर, दोस्तों के साथ कार में बैठाकर गोली मारी
    Next Article
    IPL में चयन के बाद गोरखपुर पहुंचे विशाल निषाद:संस्कृति पब्लिक स्कूल में किए गए सम्मानित, छात्रों को दिए मेहनत-अनुशासन की सीख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment