Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CRPF जवान ने की थी UPSC छात्र की हत्या:महिला ट्रेनी सिपाही बहन से था अफेयर, दोस्तों के साथ कार में बैठाकर गोली मारी

    21 hours ago

    1

    0

    इटावा में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र मनीष यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 19 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर मिले मनीष के शव से गोली बरामद होने के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी। जांच में सामने आया है कि मनीष का एक महिला ट्रेनी सिपाही से प्रेम प्रसंग था, जिससे नाराज होकर उसके भाई, जो एक सीआरपीएफ जवान है, ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनीष की हत्या कर दी। मनी 18 फरवरी की सुबह 7 बजे अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था। उसका शव 19 फरवरी की रात करीब 10 बजे इकदिल क्षेत्र के चितभवन रेलवे ट्रैक पर क्षतिग्रस्त हालत में मिला। शुरुआती तौर पर इसे रेल हादसा माना गया, लेकिन शव बोरी में मिलने से परिवार और पुलिस का शक गहरा गया। परिवार की मांग पर प्रशासन ने पांच डॉक्टरों की एक फॉरेंसिक टीम गठित की। टीम ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया और एक्स-रे जांच कराई। एक्स-रे रिपोर्ट में मनीष के शरीर में गोली फंसी पाई गई, जिसे डॉक्टरों ने सावधानी से बाहर निकाला। इससे यह स्पष्ट हो गया कि मनीष की मौत एक सुनियोजित हत्या थी। घटना से जुड़ी 6 तस्वीरें देखिए… जांच में पता चला कि हत्यारों ने पहले मनीष को कार में बैठाया, फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शव को बोरी में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि इसे रेल हादसे का रूप देकर साक्ष्य मिटाए जा सकें। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मुख्य आरोपी, जो महिला ट्रेनी सिपाही का भाई सीआरपीएफ जवान है, अभी भी अपने एक साथी के साथ फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मनीष का शव अभी शमशान घाट तक नहीं पहुंचा और शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। लेकिन पुलिस ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी। हत्या का सटीक समय, हत्या कैसे की गई, हत्यारों का बैकग्राउंड क्या था, घटना की पूरी कड़ी और अन्य आरोपियों की भूमिका पर विस्तार से तथ्य सामने नहीं आए हैं। मृतक के परिजन भी मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सभी तथ्यों की पूरी जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आना चाहिए शनिवार देर शाम जब मनीष का शव उसके पैतृक गांव बंधा पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां, भाई और बहन का रो रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों की आंखें नम थीं। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजन इस बात पर अड़े हैं कि उन्हें पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में निर्माणाधीन सड़क का कार्य अधूरा:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया
    Next Article
    25 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार:कार्यक्रम के बहाने गायिका को बुलाया, बाइक से सुनसान जगह ले जाकर रेप किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment