Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में चयन के बाद गोरखपुर पहुंचे विशाल निषाद:संस्कृति पब्लिक स्कूल में किए गए सम्मानित, छात्रों को दिए मेहनत-अनुशासन की सीख

    17 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के विशाल निषाद को IPL ऑक्शन में पंजाब किंग्स द्वारा टीम में शामिल किए जाने के बाद शहर पहुंचने पर संस्कृति पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें छात्रों के बीच प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया गया और उनके संघर्षपूर्ण सफर की जानकारी साझा की गई। IPL ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 22 साल के स्पिनर विशाल निषाद को 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। सीमित संसाधनों के बीच क्रिकेट की शुरुआत करने वाले विशाल ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए की मेहनत विशाल की सफलता के पीछे उनके कोच कल्याण सिंह की अहम भूमिका रही। करीब तीन साल पहले उन्होंने गोरखपुर में बच्चों को टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते देखा, जहां उनकी नजर विशाल पर पड़ी। उनकी स्पिन गेंदबाजी से प्रभावित होकर उन्होंने उन्हें संस्कृति क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेने का अवसर दिया। यहीं से उनके क्रिकेट करियर की औपचारिक शुरुआत हुई और उन्होंने पेशेवर तरीके से अभ्यास शुरू किया। विशाल के पिता उमेश निषाद राजमिस्त्री हैं और विशाल भी पहले उनके साथ मजदूरी कर परिवार का सहयोग करते थे। आर्थिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। जब कोच ने उनके पिता से क्रिकेट खेलने देने की बात की तो उन्होंने पूछा कि इससे क्या मिलेगा। कोच ने एक साल का समय देने को कहा और भरोसा दिलाया कि लड़के में प्रतिभा है। इसके बाद विशाल ने मजदूरी छोड़ पूरी तरह क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित किया और लगातार मेहनत करते रहे। छात्रों को दिया मेहनत- अनुशासन का संदेश सम्मान समारोह के दौरान विशाल ने छात्रों से अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद अगर लक्ष्य तय कर मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने छात्रों को खेल और पढ़ाई दोनों में अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। कोच और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच कल्याण सिंह और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग और परिवार के समर्थन से ही वह यहां तक पहुंचे हैं। विशाल ने कहा कि IPL में चयन उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह आगे भी कड़ी मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने आदर्श विराट कोहली की तरह खेलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करना उनका लक्ष्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार:कार्यक्रम के बहाने गायिका को बुलाया, बाइक से सुनसान जगह ले जाकर रेप किया
    Next Article
    आजाद हाउस ने जीती थ्रो-बॉल इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता:CSJMU में 119 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, दिखा शानदार प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment