Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 साल की महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत:नोएडा में पिता बोले- मारकर फेंका गया; डेढ़ साल पहले एक करोड़ में की थी शादी

    11 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में 25 साल की महिला की घर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। महिला के मायके वालों का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई। पिता का कहना है कि ससुराल वाले शादी के बाद एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 51 लाख रुपए डिमांड कर रहे थे। इसे पूरा नहीं करने पर उन लोगों ने मेरी बेटी को मार डाला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मामला ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र का 17 मई का है। अब पूरा मामला पढ़िए… पिता संजय नागर ने बताया- हम लोग कुड़ी खेड़ा गांव में रहते हैं। मैं दिल्ली जल बोर्ड में काम करता हूं। मैंने अपनी बेटी दीपिका नागर की शादी 11 दिसंबर, 2024 को जलपुरा के रहने वाले रितिक के साथ की थी। दीपिका ने बीएड कर रखा था, जबकि पति रितिक लॉ सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। मैंने शादी में करीब 1 करोड़ रुपए खर्च किए थे। टॉप मॉडल की स्कॉर्पियो गाड़ी दी थी। शादी के बाद से ससुराल वाले मेरी बेटी को परेशान कर रहे थे। 17 मई को भी बेटी को ससुराल वालों ने पीटा था संजय नागर ने बताया- 17 मई को बेटी दीपिका का मेरे पास फोन आया। उसने कहा कि ससुराल वाले मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। दहेज में गाड़ी और रुपए लाने को कह रहे हैं। मैं शाम को बेटी की ससुराल पहुंचा और उन लोगों से बातचीत करके समझाया। इसके बाद मैं घर आ गया। फिर देर रात साढ़े 12 बजे ससुराल वालों ने फोन किया कि दीपिका छत से गिर गई है। आप लोग शारदा अस्पताल आ जाइए। मैं अस्पताल पहुंचा तो देखा बेटी की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने ही दीपिका की हत्या कर उसकी लाश को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया है। पिता ने ससुर मनोज, सास पूनम, पति रितिक, ननद नेहा व तन्वी और चचिया ससुर प्रमोद व विनोद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ससुर के तीन प्राइवेट स्कूल पुलिस की जांच में सामने आया कि ससुर मनोज के तीन प्राइवेट स्कूल हैं। इनमें 2 स्कूल 10वीं तक है, जबकि एक 8वीं तक है। साथ ही वह प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया- तीसरी मंजिल से गिरकर एक विवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के परिजनों ने हत्या और दहेज के लिए ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद ससुर मनोज और पति रितिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शरीर पर चोट के निशान मिले सूत्रों के अनुसार, दीपिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लीवर में चोट के साथ सिर में ब्लड क्लॉट्स मिलने की बात सामने आई है। शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। हालांकि फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है। बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, सोमवार को ही आरोपी रितिक और उसके पिता मनोज को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब देखिए दीपिका की शादी की 2 तस्वीरें --------------------------- ये खबर भी पढ़ें प्रयागराज में ऑफिस बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कनपटी पर गोली मारी, मांस के लोथड़े बाहर आए; कार से भागे 2 हमलावर प्रयागराज में रविवार शाम करीब 4:30 बजे 35 साल के प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने प्रापॅर्टी डीलर को अपने ऑफिस बुलाया था। जब वह ऑफिस पहुंचे तो कनपटी से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इससे उसका सिर फट गया। मांस के लोथड़े बिखर गए। खून पूरे ऑफिस में फैल गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेमा मालिनी विधायक के हूटर वाले ऑटो में घूमीं:विधायक ई-रिक्शा में बैठे, फॉर्च्यूनर से बनवाया वीडियो; अफसर ने खरीदी 8 हजार की साइकिल
    Next Article
    सीएम सुवेंदु PA हत्याकांड-यूपी से पकड़ा गया एक और आरोपी:परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था, बलिया का रहने वाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment