Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेमा मालिनी विधायक के हूटर वाले ऑटो में घूमीं:विधायक ई-रिक्शा में बैठे, फॉर्च्यूनर से बनवाया वीडियो; अफसर ने खरीदी 8 हजार की साइकिल

    13 hours ago

    1

    0

    मथुरा की सांसद हेमा मालिनी सोमवार को एक बैठक के बाद ई-ऑटो में बैठीं। उनके साथ भाजपा विधायक पूरन प्रकाश भी मौजूद रहे। जिस ई-ऑटो में सांसद सवार हुईं, उस पर भाजपा का झंडा, हूटर और मोदी-योगी की फोटो और विधायक के नाम की प्लेट लगी हुई थी। बुलंदशहर से भाजपा विधायक सीपी सिंह और देवेंद्र सिंह लोधी ने विधानसभा के बाहर ऑटो में सफर किया, लेकिन वीडियो उन्होंने समर्थकों से फॉर्च्यूनर से शूट करवाया। वहीं, देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से खुद का चालान करने को कहा। रविवार देर रात पुलिस ने उनका 1 हजार रुपए का चालान काट दिया। इधर, आजमगढ़ डीएम सोमवार सुबह ई-रिक्शा से ऑफिस पहुंचे। गनर बंदूक लेकर आगे वाली सीट पर बैठा नजर आया। मेरठ में भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने रविवार को ट्रैक्टरों का लंबा काफिला निकाला। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें गौरव चौधरी ट्रैक्टर पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके पीछे करीब 10–12 ट्रैक्टरों का काफिला और लोगों की भीड़ दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी। कहा कि गांव वाले ऐसा करेंगे, यह उन्हें पहले से मालूम नहीं था। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने साइकिल चलाई। बुलंदशहर से भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह ने भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। खुद चलाकर कार्यक्रमों में जा रहे हैं। इसके अलावा, मिर्जापुर से भाजपा विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने इलेक्ट्रिक कार और गोंडा के जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने 8 हजार रुपए में साइकिल खरीदी है। दरअसल, पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की थी। इसके बाद योगी सरकार ने भी 4 दिन पहले प्रदेश में ऊर्जा बचाने के लिए 7 बड़े फैसले लिए। इनमें मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों के काफिले में 50% की कटौती और हफ्ते में एक दिन इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से चलना शामिल है। तस्वीरें देखिए- पीएम और सीएम की अपील के बाद सांसद-विधयाक कैसे चल रहे, जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान जंग से अमेरिकी नाराज, 63% लोगों को ट्रम्प नापसंद:रिपब्लिकन पार्टी पर मिड टर्म चुनाव में हार का खतरा
    Next Article
    25 साल की महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत:नोएडा में पिता बोले- मारकर फेंका गया; डेढ़ साल पहले एक करोड़ में की थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment