Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 शहरों में आंधी-बारिश, वाराणसी में तूफान:कानपुर में घरों में घुसा पानी, हाथरस में सड़कें डूबीं; पति-पत्नी समेत 4 की मौत

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार सुबह कानपुर-अयोध्या, उन्नाव समेत 25 शहरों में बारिश हुई। वाराणसी में दोपहर साढ़े 12 बजे तूफान आया। इससे होल्डिंग उड़ गई। इससे पहसे, लखनऊ में सुबह 7:45 बजे अंधेरा छा गया। तूफान आया और झमाझम बारिश हुई। कौशांबी और उन्नाव में धूलभरी आंधी भी चली। प्रतापगढ़ और प्रयागराज में दिन में अंधेरा छाया, फिर आंधी के साथ बारिश हुई। हाथरस में इतनी बारिश हुई कि कोतवाली सदर में पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव हो गया। कानपुर में घरों में बारिश का पानी घुस गया। हरदोई में भी कई सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। बारिश से जुड़े हादसों में 4 लोगों की जान चली गई है। उन्नाव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। कासगंज में आंधी-बारिश के दौरान मकान का लेंटर गिरने से पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। आज 54 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 22 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। IMD के मुताबिक, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके असर से प्री-मानसून ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में आंधी और बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 15 शहरों में बारिश हुई। 40.8 डिग्री तापमान के साथ जालौन सबसे गर्म रहा। लखनऊ के मौसम की तस्वीरें- लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में प्री-मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब मानसून की एंट्री तक प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीच-बीच में गर्मी भी अपने तेवर दिखाएगी, लेकिन बारिश इससे राहत दिलाती रहेगी। फिलहाल 15-16 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। प्रदेश में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री करेगा। बारिश की तस्वीरें देखिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका ने वेनेजुएला में स्ट्राइक कर आपराधिक गिरोह के सरगना को मारा, ट्रम्प ने वीडियो जारी किया
    Next Article
    शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज:आखिरी इच्छा पूरी करने वाराणसी आ रहे परिवार के लोग; CM योगी भी शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment