Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    250 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 25-हजार का इनामी अरेस्ट:स्क्रैप कारोबारी के तीन खातों में 53 करोड़ का ट्रांजेक्शन, कैलीफोर्निया भेजी रकम

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 250 करोड़ के साइबर फ्राड के मामले में नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस ने गिरोह के 25 हजार के इनामी आगरा के स्क्रैप कारोबारी अंचित गोयल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को तीन फर्मों मिली हैं। जिसमें डेढ़ साल में 53 करोड़ रुपये का साइबर फ्राड और फर्जी जीएसटी क्लेम किया गया है। आरोपी के पास से एक हैरान करने वाली ये जानकारी सामने आई है कि उसने ठगी की रकम को कैलीफोर्निया की जेनिफर फ्लोरेंस नाम की महिला के खाते में रकम ट्रांसफर की थी। अब तक नौ आरोपी जा चुके जेल ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर डा. विपिन ताडा ने शनिवार दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेस करते हुए बताया कि अप्रैल माह में बर्रा पुलिस ने 125 करोड़ के साइबर फ्राड के मामले में चार बैंककर्मियों को अरेस्ट कर जेल भेजा था। तीन दिन पहले पुलिस ने फरार आरोपी बर्रा निवासी राजवीर सिंह व रतनलाल नगर निवासी शिवम सिन्हा को अरेस्ट कर जेल भेजा था। जिसके बाद साइबर फ्राड की रकम बढ़कर करीब 250 करोड़ हो गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शनिवार को पुलिस ने मूलरूप से आगरा जनपद के फतेहपुर सीकरी निवासी स्क्रैप कारोबारी और 25 हजार के इनामी अंचित गोयल को अरेस्ट कर जेल भेजा है। ड्राइवर ने राजवीर से कराई थी मुलाकात ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी अंचित गोयल की राजवीर सिंह से मुलाकात उसके ड्राइवर बर्रा निवासी सतीश पांडेय के जरिए हुई थी। उन्होंने बताया कि जेल भेजे गए सतीश पांडेय के पास से 30 से ज्यादा मोबाइल फोन व सिमकार्ड बरामद हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी अंचित गोयल राजस्थान,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश व दिल्ली के स्क्रैप कारोबारियों से फर्जी जीएसटी बिल लेकर फर्जी इनकम टैक्स क्लेम लेने के साथ ही ठगी की रकम को ठिकाने लगाते थे। BSF जवान की बेटी में अकाउंट में भेजे थे 45 करोड़ उन्होंने बताया कि आरोपी अंचित के पास से राजाराम ट्रेडर्स, श्रीश्याम और राधा ट्रेडर्स नाम की तीन फर्जी फर्मे मिली है जिसमें जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 तक कुल 53 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इसके साथ ही आरोपी ने गाजियाबाद के बीएसएफ जवान की बेटी के खाते में बीते एक साल में कुल 45 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है। पुलिस ने जब फर्मों की जांच की तो प्रतिविंब पोर्टल पर बिहार के मोतिहारी,तेलगांना के कर्नूल और महाराष्ट्र के गोरेगांव में साइबर फ्राड की तीन शिकायतें मिली हैं। उन्होंने बताया कि अंचित ने अपने ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम होने के बाद अपने मोबाइल फोन का सारा डाटा डिलीट कर दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के अकाउंट डिटेल खंगालने में कैलीफोर्नियां की जेनिफर फ्लोरेंस नाम की महिला के खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी। खाते की अन्य डिटेल खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में दोपहर बाद झमाझम बारिश:शहर के कई इलाकों में जलभराव, लोगों को गर्मी से मिली राहत
    Next Article
    बलिया टीडी कॉलेज में NSS का नशा मुक्ति अभियान:स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया, नशे के दुष्प्रभाव बताए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment