Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया टीडी कॉलेज में NSS का नशा मुक्ति अभियान:स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया, नशे के दुष्प्रभाव बताए

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया के श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय (टीडी कॉलेज) में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सभी पांचों इकाइयों ने नशा मुक्ति और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दयालानंद रॉय की मौजूदगी में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया और युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित तथा सकारात्मक जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी। स्वयंसेवकों से अपने परिवार और समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया गया। नशा मुक्ति अभियान के साथ ही स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने परिसर के विभिन्न स्थानों की सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नियमित साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य प्रो. दयालानंद रॉय ने एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। प्रो. रॉय ने जोर दिया कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी समाज हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश कुमार राय, डॉ. मुनेंद्र पाल, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. राम कुमार और डॉ. सुधा राना सहित महाविद्यालय की पांचों इकाइयों के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज को नशामुक्त और स्वच्छ बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    250 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 25-हजार का इनामी अरेस्ट:स्क्रैप कारोबारी के तीन खातों में 53 करोड़ का ट्रांजेक्शन, कैलीफोर्निया भेजी रकम
    Next Article
    Bhojpuri Bawaal: सुंदर हो पर थोड़ा वजन घटा लो...निरहुआ की ये बात सुनकर बिलख-बिलखकर रो पड़ीं आम्रपाली दुबे; VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment