Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2500 किसानों ने नैमिष नगर के लिए जमीन दी:430 हेक्टेयर जमीन देने को तैयार, 2 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के उत्तरी हिस्से में विकसित की जा रही एलडीए की नैमिष नगर योजना को किसानों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। अब तक 2500 से अधिक किसान 430 हेक्टेयर भूमि के बैनामे के लिए सहमति पत्र भर चुके हैं, जबकि प्राधिकरण 150 हेक्टेयर जमीन का बैनामा अपने पक्ष में करा चुका है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया- योजना को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। सितंबर 2026 में योजना के दो सेक्टरों में भूखंडों के लिए पंजीकरण खोल दिया जाएगा। योजना प्रभारी संगीता राघव के अनुसार, बीकेटी तहसील के 18 गांवों की करीब 1486 हेक्टेयर भूमि इस योजना में शामिल की जाएगी। किसानों को मुआवजा और रजिस्ट्री की प्रक्रिया के चलते लगातार सहमति मिल रही है। गांवों का भी होगा विकास एलडीए योजना के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी विकास कार्य कराएगा। इसमें सड़क, जल निकासी, खेल मैदान, बारात घर, स्वास्थ्य केंद्र, तालाब, स्कूल और पार्क जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। नैमिष नगर को एक पूर्ण विकसित उपनगर के रूप में तैयार किया जाएगा। यहां चौड़ी सड़कें, ग्रीन बेल्ट, पार्क, स्कूल, अस्पताल, कम्युनिटी सेंटर और व्यावसायिक केंद्र जैसी सुविधाएं होंगी। रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा इस योजना से करीब 2 लाख लोगों को आवास मिलेगा। साथ ही उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजराइल युद्ध का असर:व्यापारियों ने उठाई सर्वे और छापेमारी बंद करने की मांग; सहालग के लिए मांगा कमर्शियल सिलेंडर
    Next Article
    मगरमच्छ ने किशोर को जबड़े में दबोचा,पिता ने बचाई जान:पीलीभीत में खेत में गेहूं की कटाई कर नदी के किनारे से लौट रहा था घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment