Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर:व्यापारियों ने उठाई सर्वे और छापेमारी बंद करने की मांग; सहालग के लिए मांगा कमर्शियल सिलेंडर

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के व्यापारिक गलियारों में आज जीएसटी सर्वे और छापेमारी को लेकर नाराजगी साफ दिखी। गुमटी नंबर पांच स्थित सेलिब्रेशन होटल में आयोजित 'व्यापारी उद्यमी संवाद' में कारोबारियों ने दो टूक कहा कि एक तरफ ईरान-इजराइल युद्ध से व्यापार प्रभावित है, ऊपर से विभाग की कार्रवाई ने कमर तोड़ दी है। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने मांग उठाई कि जीएसटी के सर्वे छापे और सचल दल की धारा 129 के तहत होने वाली मनमानी तुरंत बंद होनी चाहिए। संवाद में आए प्रदेश चेयरमैन नटवर गोयल ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की हर समस्या को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और विभागों में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' का पालन सुनिश्चित होगा। मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट के लिए चाहिए सिलेंडर आने वाले सहालग (शादियों का सीजन) को देखते हुए व्यापारियों ने कमर्शियल सिलेंडरों की उपलब्धता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि शादियों के सीजन में मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट पर काम का दबाव बढ़ जाता है, ऐसे में पर्याप्त सिलेंडरों की सप्लाई सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि खान-पान का कारोबार पटरी पर लौट सके। इस मुद्दे को लेकर जल्द ही संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में स्टेट जीएसटी आयुक्त से मुलाकात करेगा। मोबाइल और सब्जी मंडी के संगठनों का हुआ विलय इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का कुनबा और बड़ा हो गया। कानपुर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज बलेचा और चकरपुर हरी सब्जी आढ़ती व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ पांडे ने अपने पदाधिकारियों के साथ संगठन की सदस्यता ली। इनके अलावा कानपुर कपड़ा कमेटी के निदेशक रुमित सागरी भी संगठन में शामिल हुए। नए सदस्यों के जुड़ने से अब मोबाइल और गल्ला व्यापार की समस्याएं भी सीधे प्रदेश स्तर पर उठ सकेंगी। लखनऊ तक गूंजेगी कानपुर की आवाज संवाद में स्टेट और सेंट्रल जीएसटी से जुड़ी पेचीदगियों पर लंबी चर्चा हुई। तय हुआ कि व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ अब लखनऊ में मोर्चा खोला जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री बनवारीलाल गुप्ता ने बुंदेलखंड के उरई और बांदा के सम्मेलनों का हवाला देते हुए कानपुर के व्यापारियों में भी जोश भरा। जिला महामंत्री महेश सोनी और मनीष गुप्ता सलोने ने कहा कि कानपुर में नए लोगों को जोड़कर संगठन को और अधिक आक्रामक बनाया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जल्द संगठन को और धार देने के लिए जल्द ही लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान जीएसटी विभाग की सचल दल इकाइयों द्वारा किए जा रहे दुरुपयोग को रोकने के लिए रणनीति बनेगी। कार्यक्रम में कानपुर की सभी इकाइयों के पदाधिकारी आशीष मिश्र, कमल त्रिपाठी,बृजमोहन मिश्रा,कृष्ण कुमार गुप्ता,अनुज त्रिपाठी, विजय गुप्ता गोरे सहित दर्जनों व्यापारी नेता मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में व्यापारिक एकता पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MUIT में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ‘ICRAME 2026’ संपन्न:595 शोध-पत्र मिले, 200 से अधिक प्रस्तुत किए गए
    Next Article
    2500 किसानों ने नैमिष नगर के लिए जमीन दी:430 हेक्टेयर जमीन देने को तैयार, 2 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment